Rajasthan Current Affairs (15-June-2026)

 

1. माय भारत अभियान (मेरा युवा भारत) में राजस्थान का स्थान

  • स्थान: राजस्थान को पूरे देश में दूसरा (2nd) स्थान मिला है।
  • पंजीकरण: राज्य के 18 लाख से अधिक युवाओं ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • अभियान की शुरुआत: 31 अक्टूबर 2023 (राष्ट्रीय एकता दिवस / सरदार पटेल जयंती के अवसर पर) पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा।
  • नोडल एजेंसी: युवा एवं खेल मंत्रालय।
  • उद्देश्य: देश के विकास (विकसित भारत 2047) में युवाओं की सहभागिता, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म प्रदान करना।
  • आयु वर्ग: इस अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष के युवाओं को शामिल किया गया है।

2. राजस्थान में सेवा शिविर

  • आयोजन अवधि: 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक।
  • कवरेज: ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में।
  • उद्देश्य: आमजन के वर्षों से लंबित कार्यों (जैसे पट्टे, भूमि स्थानांतरण आदि) का मौके पर ही समाधान करना।
  • अन्य संबंधित जानकारी (ग्राम चौपाल अभियान): * शुरुआत: 7 मई 2026 को बीकानेर के आड़सर ग्राम पंचायत से मुख्यमंत्री द्वारा।
    • अन्य प्रमुख चौपाल स्थल: जाजोद (सीकर), कड़ेल (अजमेर), ठीकरिया (जयपुर), चुड़ादा (बांसवाड़ा), धंबोली (डूंगरपुर), पलेरी (जालौर), बंबोरी (प्रतापगढ़)।

3. राजस्थान में AI डेटा सेंटर

  • स्थापना स्थल: MNIT (मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), जयपुर।
  • घोषणा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा।
  • MNIT में प्रस्तावित अन्य लैब्स: क्वांटम लैब, सेमीकंडक्टर लैब, और AI लैब।
  • राजस्थान में AI से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (GK):
    • AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस & फर्स्ट सुपरकंप्यूटर: IIT जोधपुर।
    • थिंग्स ऑफ इनोवेशन हब: IIT जोधपुर।
    • राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी: जोधपुर।
    • R-CAT (राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी): जयपुर और जोधपुर (संभाग स्तर पर प्रस्तावित)।
    • AI स्किलिंग कार्यक्रम: 6 जनवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (जयपुर) से शुरू। लक्ष्य: 10 लाख युवाओं को स्किल्ड करना।
    • मेडिकल पार्क/जोन: जोधपुर।

4. 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

  • लक्ष्य वर्ष: राजस्थान को 2029 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • घोषणा का मंच: नीति आयोग की शासी परिषद (Governing Council) की 11वीं बैठक (11 जून) में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा।
  • नीति आयोग (NITI Aayog) के तथ्य: * स्थापना: 1 जनवरी 2015
    • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री
    • शासी परिषद में शामिल होते हैं: राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक।

5. अंडर-19 भारतीय टीम में राजस्थान के खिलाड़ी

  • चयनित खिलाड़ी: रजत बघेन और कुशाग्र ओझा।
  • क्रिकेट से जुड़े अन्य हालिया तथ्य:
    • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 2026 IPL में मोस्ट सिक्सर, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर, ऑरेंज कैप और मोस्ट स्ट्राइकर का अवार्ड मिला।
    • मानव सुथार (गंगानगर): स्पिन बॉलर। भारत vs अफगानिस्तान टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने। इन्होंने कुल 7 विकेट लिए (पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1)।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments