1. दुनिया का पहला RTI (सूचना का अधिकार) लिविंग म्यूजियम
- स्थान: नरबड़ खेड़ा (ब्यावर)।
- RTI से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य:
- भारत में RTI की मांग सबसे पहले राजस्थान से उठी। प्रमुख कार्यकर्ता अरुणा रॉय (कार्यक्षेत्र: देव डूंगरी गांव, राजसमंद और अजमेर) का इसमें बड़ा योगदान रहा।
- राजस्थान में सूचना का अधिकार अधिनियम 2000 में लागू हुआ।
- केंद्रीय RTI एक्ट 2005: संसद में पारित (12 मई 2005) ➔ राष्ट्रपति की मंजूरी (15 जून 2005) ➔ देश में लागू (12 अक्टूबर 2005)।
- राजस्थान राज्य सूचना आयोग:
- गठन: 18 अप्रैल 2006।
- वर्तमान अध्यक्ष: एम.एल. लाठर।
- जुर्माना: सूचना न देने पर संबंधित अधिकारी पर ₹250 से ₹25,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- अन्य संबंधित GK (स्थान):
- बेस्ट टूरिज्म विलेज: देवमाली (ब्यावर)।
- प्लग एंड प्ले कॉम्प्लेक्स: सीतापुरा (जयपुर) और बोरानाडा (जोधपुर)।
- माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: बिचून (जयपुर)।
- जिंक पार्क: खाखला (भीलवाड़ा)।
2. शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
- आयोजन: 14 जून 2026 को जयपुर में।
- उद्देश्य: हल्दीघाटी युद्ध (18/21 जून 1576 - महाराणा प्रताप vs अकबर के सेनापति मानसिंह) की विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में।
- आयोजक: मूर्तिकार महावीर भारती। (मुख्य अतिथि: राज्यपाल)।
- राजस्थान के प्रमुख मूर्तिकार और उनके प्रसिद्ध कार्य:
- नरेश कुमावत: विश्वास स्वरूपम (भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा, राजसमंद), हनुमान प्रतिमा (नाथद्वारा और दिल्ली), स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस (डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, विजयवाड़ा), और नई संसद में समुद्र मंथन का भित्तिचित्र।
- अनूप भरतरिया: पत्रिका गेट (जयपुर), चंबल रिवर फ्रंट (कोटा), और IPD टावर (SMS अस्पताल, जयपुर)।
- विनोद गोस्वामी: न्याय की देवी (बिना आंखों पर पट्टी और बराबर तराजू वाली नई प्रतिमा)।
3. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक एक्सेसिबिलिटी लैब
- संस्थान: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), जोधपुर।
- NLU जोधपुर (स्थापना 1999) तथ्य: कुलाधिपति (चांसलर) राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होते हैं (वर्तमान कार्यवाहक: संजीव शर्मा)। वर्तमान कुलपति (VC): हरप्रीत कौर।
- राजस्थान के अन्य विश्वविद्यालयों में अध्ययन केंद्र/लैब:
- JNVU (जोधपुर): आदिवासी अध्ययन केंद्र, वीर तेजाजी अध्ययन केंद्र, और खेतेश्वर महाराज अध्ययन केंद्र।
- राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर): कुलपति अल्पना कटेजा (पहली स्थायी महिला VC)। यहाँ 'हाइड्रोजन गैस उत्पत्ति लैब' बनाई गई है।
- कृषि विश्वविद्यालय (जोधपुर): नमो दीदी ड्रोन केंद्र।
4. रामगढ़ में 20 किलोवाट FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन
- उद्घाटनकर्ता: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअल माध्यम से)।
- स्थान: रामगढ़ (जैसलमेर)।
- जैसलमेर जिले के प्रमुख GK तथ्य:
- पंच गौरव: खजूर (उपज), जाल (वनस्पति), येलो स्टोन (उत्पाद), जैसलमेर दुर्ग (पर्यटन), और जिमनास्टिक (खेल)। शुभंकर: गोडावण।
- राज्य का पहला बकरी बैंक।
- अमर सागर: राजस्थान की प्रथम पवन ऊर्जा इकाई।


0 Comments