1.20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम
- आयोजन स्थल: जापान (20वें एशियन गेम्स)।
- टीम में राजस्थान के खिलाड़ी:
- अनंतजीत सिंह नरुका (टोंक)
- माहेश्वरी चौहान (जालौर)
- (नोट: इन दोनों ने पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।)
- अवनी लेखरा से जुड़े तथ्य:
- पैरा निशानेबाज (कैटेगरी: SH1)।
- टोक्यो पैरा ओलंपिक: 1 गोल्ड (10m) और 1 ब्रॉन्ज (25m)।
- पेरिस पैरा ओलंपिक: 1 गोल्ड (10m एयर राइफल)।
2. राजस्थान का पहला डिफेंस एंड एयरोस्पेस पार्क (First Defense & Aerospace Park)
- स्थान: किशनगढ़, अजमेर (उदयपुर खुर्द गांव)।
- उद्देश्य: यहाँ मुख्य रूप से स्नाइपर राइफल (Sniper Rifle) का निर्माण किया जाएगा।
- पॉलिसी: राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी 2026 (मंजूरी: 21 जनवरी 2026, लागू: मार्च 2026)।
- इकाइयों का वर्गीकरण (Classification of Units):
- विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing Sector):
- ₹50 - ₹300 करोड़ निवेश = लार्ज इकाई (Large)
- ₹300 - ₹1000 करोड़ निवेश = मेगा इकाई (Mega)
- ₹1000 करोड़ से अधिक निवेश = अल्ट्रा मेगा (Ultra Mega)
- सेवा क्षेत्र (Service Sector):
- ₹25 - ₹100 करोड़ निवेश = लार्ज इकाई (Large)
- ₹100 - ₹250 करोड़ निवेश = मेगा इकाई (Mega)
- ₹250 करोड़ से अधिक निवेश = अल्ट्रा मेगा (Ultra Mega)
- विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing Sector):
- लाभ/छूट (Benefits): 7 वर्ष तक विद्युत व मंडी शुल्क में 100% छूट। स्टैंप ड्यूटी पर 75% छूट और 25% की पुनः पूर्ति (Reimbursement)।
- अन्य संबंधित पार्क:
- ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क (राज्य का पहला): रूपनगढ़, किशनगढ़ (अजमेर)।
- रूपा हेली टेक्सटाइल पार्क: हुरड़ा (भीलवाड़ा)।
- आरटीआई लिविंग पार्क: नर्मदखेड़ा (ब्यावर)।
3. नया रोजगार गारंटी कानून: वीबीजी रामजी (New Employment Guarantee Law: VBJ Ramji)
- मनरेगा का नया नाम/विकल्प: वीबीजी रामजी (VBJ Ramji)।
- राजस्थान में लागू: 1 जुलाई 2026 से।
- केंद्र सरकार द्वारा जारी फंड: ₹11,581 करोड़ (राजस्थान के लिए)।
- मुख्य प्रावधान:
- कार्य दिवस (Working Days): 100 से बढ़ाकर 125 दिन।
- भुगतान (Payment): 15 दिन के बजाय अब प्रति सप्ताह सीधा बैंक खाते में (DBT - Direct Benefit Transfer)। भुगतान में विलंब पर मजदूरी का 0.05% अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
- वित्त पोषण (Funding): केंद्र 60% : राज्य 40% (पहले यह 100% केंद्र सरकार का था)।
- कृषि कार्यों के लिए प्रावधान: कृषि सीजन के दौरान मजदूरों की कमी न हो, इसलिए इस योजना के तहत 60 दिन कार्य बंद रखा जाएगा।
4. सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी (Border Rail Connectivity)
- परियोजना का नाम: जैसलमेर-भाभर रेल परियोजना (भारतमाला परियोजना की तर्ज पर)।
- रूट: बीकानेर से भाभर (गुजरात) तक (जैसलमेर, बाड़मेर - चौहटन, धोरीमन्ना, सांचौर होते हुए)।
- लाभान्वित क्षेत्र: बॉर्डर के 4 जिले और 150 गाँव।
- अंतरराष्ट्रीय सीमा (Redcliff Line) के मुख्य तथ्य:
- कुल लंबाई: 1070 किमी (हिंदूमलकोट, गंगानगर से बाखासर/शाहगढ़, बाड़मेर तक)।
- जिले (उत्तर से दक्षिण): गंगानगर, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर।
- सीमा क्षेत्र के अन्य विकास कार्यक्रम:
- चेतक परियोजना: बीआरओ (BRO) द्वारा बॉर्डर पर सड़क विकास हेतु (मुख्यालय: बीकानेर)।
- मुख्यमंत्री थार बॉर्डर विकास कार्यक्रम: ₹150 करोड़ का बजट।


0 Comments