1. कुंभलगढ़ बनेगा देश का 59वां टाइगर रिजर्व (Kumbhalgarh: 59th Tiger Reserve of India)
- मंजूरी: NTCA (National Tiger Conservation Authority) द्वारा कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य को देश के 59वें और राजस्थान के छठे टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी।
- विस्तार (Districts Covered): * मुख्य जिले: राजसमंद, पाली, उदयपुर।
- बफर जोन: सिरोही, ब्यावर।
- राजस्थान के अन्य टाइगर रिजर्व (कालक्रम के अनुसार):
रणथंभौर (1973-74) - क्षेत्रफल में सबसे बड़ा (1530 वर्ग किमी)। सरिस्का (1978-79) मुकुंदरा हिल्स (2013)
रामगढ़ विषधारी (मई 2022) - देश का 52वां। धौलपुर-करौली (सितंबर 2023) - देश का 55वां और राज्य का सबसे छोटा (599 वर्ग किमी)।
- अन्य तथ्य: टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत 1973 में कैलाश सांखला (जोधपुर) के प्रयासों से हुई, जिन्हें 'Tiger Man of India' कहा जाता है।
2. राष्ट्रीय युवा संसद (National Youth Parliament) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- आयोजन: 16-19 जून 2026, देहरादून (Dehradun)।
- प्रतिनिधित्व (Representation): राजस्थान की ओर से अंजनी तिवारी (जयपुर) ने प्रतिनिधित्व किया।
- देहरादून से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
- भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान (FSI): स्थापना 1 जून 1981, देहरादून। इसके 4 क्षेत्रीय कार्यालय शिमला, कोलकाता, नागपुर और बेंगलुरु में हैं।
- राजस्थान में अभिलेखित वन क्षेत्र: 32,889 वर्ग किमी।
- देहरादून में ही अंडर-12 आइस हॉकी टूर्नामेंट हुआ था, जिसमें राजस्थान ने कांस्य पदक जीता था।
3. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti)
- आयोजन तिथि: 17 जून 2026 (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के अनुसार)।
- संस्करण: 486वीं जयंती।
- सामान्य परिचय: * जन्म: 9 मई 1540 (बादल महल, कटारगढ़, कुंभलगढ़)।
- माता-पिता: जयवंता बाई और उदय सिंह।
- बचपन का नाम: कीका।
- घोड़ा: चेतक (समाधि- बलीचा गांव)। हाथी: रामप्रसाद व लूणा।
- प्रथम राज्याभिषेक: 28 फरवरी 1572, गोगुंदा (उदयपुर)।
- अकबर का शिष्टमंडल (क्रम): जलाल खां, मानसिंह, भगवंत दास, टोडरमल।
4. ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal)
- शुरुआत: 26 अगस्त 2021 (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा)।
- उद्देश्य: असंगठित क्षेत्र (Unorganized sector) के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना।
- पात्रता: 16 से 59 वर्ष की आयु, जो आयकरदाता (Income taxpayer) न हों।
- सुविधाएं (Benefits): 12 अंकों का ई-श्रम कार्ड और दुर्घटना बीमा (मृत्यु/स्थायी विकलांगता पर ₹2 लाख, अस्थायी विकलांगता पर ₹1 लाख)।
- राजस्थान के आंकड़े: पोर्टल पर 1 करोड़ 54 लाख 50,294 श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी 53.33% है।
5. राजस्थान पल्स पोलियो अभियान 2026 (Pulse Polio Campaign 2026)
- आयोजन तिथि: 28 जून 2026।
- कारण: पड़ोसी देशों (पाकिस्तान और अफगानिस्तान) में पोलियो के नए केस मिलने के कारण अलर्ट के तौर पर।
- ऐतिहासिक तथ्य (Historical Context): * भारत में शुरुआत: 2 अक्टूबर 1994।
- भारत में अंतिम केस: 13 जनवरी 2011 (पश्चिम बंगाल)।
- WHO द्वारा भारत को पोलियो मुक्त घोषित: 27 मार्च 2014।
6. इंडिया स्टोन मार्ट 2028 (India Stone Mart 2028)
- आयोजन तिथि व स्थान: 17 से 20 फरवरी 2028, JECC सीतापुरा, जयपुर।
- संस्करण: 14वां संस्करण (प्रति 2 वर्ष में आयोजित होता है, 13वां संस्करण फरवरी 2026 में हुआ था)।
- आयोजक (MoU Signed): लघु उद्योग भारती, रीको (RIICO), और CDOS।
- CDOS (Centre for Development of Stones): स्थापना 1998 में सीतापुरा, जयपुर में (राजस्थान सरकार + RIICO द्वारा)।
- राजस्थान में स्टोन पार्क: जयपुर, जोधपुर, धौलपुर, कोटा। (बजट 2025 में बूंदी और निंबाहेड़ा में नए स्टोन पार्क की घोषणा)।
7. सीनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप (Senior National Swimming Championship)
- आयोजन स्थल: अहमदाबाद।
- राजस्थान की उपलब्धि: दक्षिणा जोशी (जयपुर) ने रजत पदक (Silver Medal) जीता।
- इवेंट: 200 मीटर बटरफ्लाई (समय: 2 मिनट 20 सेकंड 82 नैनो सेकंड)।
- विशेष: राजस्थान ने सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में 20 साल बाद कोई पदक जीता है (इससे पहले सृष्टि टंडन ने जीता था)।


0 Comments