1.राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में नई नियुक्तियां
- नए सदस्य: संतोष आनंद और डॉ. दीपक शर्मा।
- कार्यवाहक अध्यक्ष (Acting Chairman): केसरी सिंह (पूर्व अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू का कार्यकाल पूरा होने पर)।
- RPSC की संरचना: कुल 11 पद (1 अध्यक्ष + 10 सदस्य)। वर्तमान में 10 सदस्य पूर्ण हैं (जिनमें से कुछ कार्यरत हैं)।
- कार्यकाल व नियुक्ति: 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो)। नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
- हटाने और निलंबित करने का अधिकार: सदस्यों को निलंबित (Suspend) राज्यपाल कर सकता है, लेकिन हटाने (Removal) का अधिकार केवल राष्ट्रपति के पास है।
- ऐतिहासिक तथ्य:
- 1923 के 'ली आयोग' (Lee Commission) ने संघ लोक सेवा आयोग की सिफारिश की थी, राज्यों के लिए नहीं।
- राजस्थान के गठन के समय जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।
- अध्यादेश (Ordinance): 20 अगस्त 1949।
- RPSC का गठन: 22 दिसंबर 1949।
- प्रथम संरचना: 1 अध्यक्ष + 2 सदस्य (प्रथम अध्यक्ष: एस. के. घोष)।
2. ONDC 'डीजी दुकान' (Digi Dukaan) ऐप का शुभारंभ
- लॉन्च: 19 जून 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में।
- उद्देश्य: यह एक B2B (Business to Business/Retail) ऐप है जो कंपनियों (फैक्ट्री) को सीधे रिटेलर्स (दुकानदारों) से जोड़ता है।
- चर्चा में रहे अन्य प्रमुख ऐप्स:
- श्रम सेतु ऐप: रोजगार से संबंधित।
- ई-साक्ष्य ऐप: राजस्थान पुलिस द्वारा (साक्ष्यों को डिजिटल बनाने हेतु)।
- अपना खाता ऐप: राजस्थान राजस्व विभाग द्वारा (जमीन के रिकॉर्ड हेतु)।
- राज जैविक ऐप: जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए।
- नज़र ऐप: जयपुर पुलिस द्वारा (किराएदारों के वेरिफिकेशन हेतु)।
- राज किसान गिरदावरी ऐप: 1 अगस्त 2025 से शुरू (फसल गिरदावरी हेतु)।
- देववाणी ऐप: संस्कृत शिक्षा हेतु।
- राज वायु ऐप: वायु और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी हेतु (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर)।
3. भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड 2026
- विजेता: शिवेंद्रजीत सिंह (ब्यावर, राजस्थान निवासी)।
- प्रदान किया गया: 21 जून 2026 (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) को थिम्पू, भूटान में आयोजित 'भारत-भूटान शांति सम्मेलन' में।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तथ्य:
- शुरुआत: 2015 से।
- 2026 में भारत का मुख्य आयोजन: रेड रोड, कोलकाता (मुख्य अतिथि: पीएम मोदी)।
- 2026 की थीम: "स्वस्थ बुढ़ापे हेतु योग" (Yoga for Healthy Ageing)।
- ब्यावर के 'पंच गौरव' (5 Prides):
- उपज: गेहूं
- वनस्पति: करंज
- उद्योग: क्वार्ट्ज एवं फेल्सपार पाउडर
- पर्यटन: टॉडगढ़ पहाड़ी
- खेल: हॉकी
- अन्य चर्चित नाम: मंजू बागमार (लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित), हेमंत भाई गोयल (कर्मश्री अवार्ड)।
4. कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) रिपोर्ट 2023-24
- CSR क्या है: कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 के तहत कंपनियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी।
- शर्तें (इनमें से कोई एक पूरी होने पर 2% हिस्सा खर्च करना अनिवार्य):
- पूंजी (Net Worth): ₹500 करोड़ या अधिक। सालाना टर्नओवर: ₹1000 करोड़ या अधिक।
- सालाना शुद्ध लाभ: ₹5 करोड़ या अधिक।
- राजस्थान में स्थिति (2023-24):
- 1851 कंपनियों द्वारा कुल ₹1145.67 करोड़ CSR के तहत खर्च किए गए।
- सर्वाधिक खर्च करने वाली कंपनी: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (1st), HDFC बैंक (2nd), चंबल फर्टिलाइजर्स (3rd), ICICI बैंक (4th)।
- सर्वाधिक खर्च वाला क्षेत्र: लगभग 47.8% हिस्सा शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण और आजीविका पर खर्च हुआ।
- सर्वाधिक खर्च वाले जिले: जयपुर (प्रथम) और उदयपुर (द्वितीय) - 30% फंड यहीं खर्च हुआ।


0 Comments