20 June 2026 Rajasthan Current Affairs

rajasthan-current-affairs-20-june-2026-top-mcq

 1.रिब्स (RIPS) 2024 में संशोधन (Rajasthan Investment Promotion Scheme)

  • लागू: 8 अक्टूबर 2024
  • अवधि: 31 मार्च 2029 तक
  • प्रमुख प्रावधान (न्यूनतम निवेश):
    • विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing): ₹50 करोड़
    • सेवा क्षेत्र (Service): ₹25 करोड़
    • पर्यटन क्षेत्र: ₹7 करोड़
  • मिलने वाले लाभ (7 वर्ष तक):
    • राज्य कर (State Tax) की 75% प्रतिपूर्ति (Reimbursement)।
    • विद्युत शुल्क और मंडी शुल्क में 100% छूट।
    • स्टाम्प ड्यूटी पर 75% की छूट और 25% की प्रतिपूर्ति।
  • नया संशोधन:
    • अब जेम्स एंड ज्वैलरी बोर्स (सीतापुरा, जयपुर) को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है।
    • शर्तें: जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर के लिए न्यूनतम ₹1000 करोड़ का निवेश और कम से कम 5 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है।

2. राजस्थान लवण क्षेत्र भूखंड आवंटन (संशोधन) नियम 2026

  • उद्देश्य: राज्य की खारे पानी की झीलों (सांभर, पचपदरा, डीडवाना, कुचामन आदि) में नमक उत्पादन को बढ़ावा देना और पारदर्शिता लाना।
  • नया नियम: नमक उद्योग के लिए भूखंडों का आवंटन अब ई-नीलामी (e-Auction) के माध्यम से किया जाएगा।
  • छूट: उत्पादक इकाइयों की लीज समाप्त होने के पश्चात् अब नवीनीकरण (Renewal) के लिए 6 माह की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

3. अमृत रत्न अवार्ड 2026

  • कार्यक्रम स्थल: नई दिल्ली
  • सम्मानित व्यक्तित्व: पिता-पुत्र की जोड़ी - पंडित विश्वमोहन भट्ट और उनके पुत्र सलिल विश्वमोहन भट्ट को सम्मानित किया गया।

अन्य प्रमुख पुरस्कार (रिवीजन):

  • पद्मश्री 2026 (राजस्थान): तगाराम भील (जैसलमेर, अलगोजा वादक), गफूरुद्दीन मेवाती (डीग, भपंग वादक), और स्वामी ब्रह्मदेव (गंगानगर, अंध विद्यालय व समाज सेवा)।
  • साहित्य अकादमी अवार्ड 2026 (राजस्थानी): डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (कहानी संग्रह - 'भरखमा' के लिए)।

राजस्थान क्रिकेट पुरस्कार (2025-26)

वर्ग (Category)           मथुरादास माथुर अवार्ड (पुरुष)                सुंदरकांति जोशी अवार्ड (महिला)

सीनियर                      महिपाल लोमरोड़                                      डिंपल कंवर

जूनियर                        कार्तिक शर्मा                                              तनिका शर्मा

सब-जूनियर                  यथार्थ भारद्वाज                                          रोसेल यादव

लाइफटाइम अचीवमेंट      -                                                              आशा श्रीवास्तव

4. 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन

  • आयोजन तिथि: 1 से 2 जुलाई 2026
  • स्थान: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर।
  • राजस्थान की उपलब्धि: ई-गवर्नेंस में राज्य की 17 परियोजनाओं का चयन किया गया है (जिनमें से 10 को गोल्ड, 6 को सिल्वर और 1 को जूरी अवार्ड दिया जाएगा)।

संबंधित प्रमुख संस्थाएं (रिवीजन):

  • RUDA (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण): स्थापना 1995 (जयपुर)। यह ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि रोजगार बढ़ाता है।
  • REDA (राजस्थान ऊर्जा विकास अभिकरण): स्थापना 1985।
  • RERA (राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी): गठन 6 मार्च 2019 (वर्तमान चेयरपर्सन: वीनू गुप्ता)।

5. राज्य का पहला जनरेटिव एआई कैंपस (Generative AI Campus)

  • लॉन्च: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU), जयपुर ने Google Cloud के साथ मिलकर राज्य का पहला जनरेटिव AI (Artificial Intelligence) कैंपस लॉन्च किया है।

6. नागरिक सुरक्षा कोर (Civil Defense Corps) का गठन

  • घोषणा: बजट 2025-26 के तहत।
  • विवरण: विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित कार्यवाही के लिए राज्य के 8 नवीन जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर के गठन को मंजूरी दी गई है।

7. आयरन मैन प्रतियोगिता (फ्रांस)

  • विजेता (राजस्थान से): राजेंद्र भास्कर (जयपुर)।
  • लिया गया समय: 10 घंटे 6 मिनट और 31 सेकंड।
  • चैलेंज विवरण (कुल 226 किमी): इसमें 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिलिंग और 42.2 किमी की मैराथन दौड़ शामिल होती है।

8. सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप 2026

  • आयोजन स्थल: अहमदाबाद, गुजरात।
  • उपलब्धि: राजस्थान (जयपुर) की तैराक दक्षिणा जोशी ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीता (समय: 2 मिनट 20.82 सेकंड)।
  • इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक आस्था चौधरी (रेलवे स्पोर्ट्स बोर्ड) ने जीता।
  • राजस्थान के अन्य प्रमुख तैराक: भक्ति शर्मा, गौरव सिंघवी, तनिष्क पटवा, आर्यन नेहरा, योग्या सिंह, फिरदौस कायमखानी और युग चेलानी।

9. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (जून 2026 अपडेट)

  • शुरुआत: 13 फरवरी 2024
  • लक्ष्य: देश के 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना (राजस्थान का लक्ष्य: 5 लाख घर)।
  • राजस्थान की रैंकिंग: देश में 5वें स्थान पर (वर्तमान में 2.37 लाख घरों में स्थापना, कुल क्षमता 882 मेगावाट)। प्रथम स्थान पर गुजरात है।
  • अनुदान/सब्सिडी:
    • आदर्श सौर ग्राम विकसित करने पर ग्राम पंचायत को प्रति घर ₹1000 का अनुदान।
    • केंद्र सरकार: 1kW पर 30,000, 2kW पर 60,000 और 3kW पर ₹78,000 की सब्सिडी।
    • राजस्थान सरकार केंद्र की सब्सिडी के अतिरिक्त ₹17,000 तक की सहायता देती है।

10. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2024-25) - राजस्थान के विजेता

  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2025: अकरम खान बहरूपिया (लोक नृत्य / Folk Dance)।
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2024: उस्ताद मंजूर खान मांगणियार (ढोलक वादक)।
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024: गुलाबो सपेरा (कालबेलिया नृत्यांगना)।
  • (नोट: संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1953 में हुई थी। फेलोशिप में 3 लाख, अकादमी पुरस्कार में 1 लाख और युवा पुरस्कार में 25,000 रुपये दिए जाते हैं।)

10. राजस्थान बैडमिंटन संघ

  • अध्यक्ष (लगातार दूसरी बार): गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री)।
  • सचिव: के.के. शर्मा।
  • उपाध्यक्ष: मनोज दासोत।

11. राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) 2024

  • औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नई श्रेणी के रूप में जेम्स एंड ज्वैलरी बोर्स (जयपुर) को शामिल किया गया है।
  • शर्तें: न्यूनतम ₹1000 करोड़ का निवेश और कम से कम 5 एकड़ भूमि।
  • लाभ: न्यूनतम निवेश पर 10% पूंजीगत सब्सिडी मिलेगी (वार्षिक सीमा ₹10 करोड़)।

12. राजस्थान में सड़कों की लंबाई (31 मार्च 2025 तक)

  • कुल सड़कों की लंबाई: 3,35,306 किमी (1949 में यह 13,553 किमी थी)।
  • सड़कों का घनत्व: 97.97 किमी प्रति 100 वर्ग किमी।
  • सड़कों की लंबाई का अवरोही क्रम (ज्यादा से कम):
    • ग्रामीण सड़कें (Rural Roads): 2,16,144 किमी (सर्वाधिक)
    • अन्य जिला सड़कें: 72,822 किमी
    • मुख्य जिला सड़कें: 18,234 किमी
    • राज्य राजमार्ग (State Highways): 17,316 किमी
    • राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways): 10,790 किमी

13.गोल्फ: सुपित्रा जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के बेस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर वर्ग में राजस्थान की गोल्फर ओजस्विनी शास्वत ने रनर-अप का स्थान प्राप्त किया है।

  • महाराणा प्रताप जयंती: महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर कुंभलगढ़ दुर्ग में पहली बार 21,000 दीपक प्रज्वलित किए गए।
  • जेनरेटिव AI कैंपस: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जयपुर) ने Google Cloud के साथ मिलकर राजस्थान का पहला जनरेटिव एआई कैंपस लॉन्च किया है।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments