Today Current Affairs (19-june-2026)

1. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा मूर्ति का अनावरण

  • शहीद का नाम: गोवर्धन सिंह ढाका
  • स्थान: जसरासर गाँव (सीकर)
  • तिथि: 15 जून 2026
  • राज्यपाल से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • शपथ ग्रहण: 31 जुलाई 2024
    • राजभवन का नया नाम: लोक भवन
    • 'महामहिम' शब्द के स्थान पर अब 'राज्यपाल' शब्द का ही प्रयोग होगा।
    • कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर पुस्तक का विमोचन: 'अभ्युदय की ओर' (लोकार्पण: सोमती देवी द्वारा)।
  • अन्य मूर्तियों का अनावरण:
    • शहीद विजेंद्र सिंह: सीकर में (उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा)।
    • लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह: चूरू स्टेडियम का नामकरण इनके नाम पर हुआ। इनकी मूर्तियों का अनावरण चूरू (सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा) और सिक्किम में किया गया।

2. सेई जल सुरंग (टनल) विस्तार

  • उद्गम और नदियाँ: गोगुंदा की पहाड़ियाँ / फुलवारी की नाल से 'वाकल नदी' निकलती है। इसकी सहायक नदियाँ हैं- सेई, मानसी, मधुमती और आटी।
  • कोटड़ा के बाद इसे साबरमती नदी कहा जाता है (अहमदाबाद और गांधीनगर इसी के किनारे हैं)।
  • सेई जल सुरंग: यह राजस्थान की प्रथम जल सुरंग है (लंबाई: 6.7 किमी)। यह कोटड़ा (उदयपुर) से जवाई बांध (सुमेरपुर, पाली - मारवाड़ का अमृत सरोवर) में जलापूर्ति करती है।
  • टनल विस्तार का लाभ: अब पानी की मात्रा अधिक आएगी जिससे पश्चिमी राजस्थान के पाली, सिरोही और जालौर जिले लाभान्वित होंगे।
  • मानसी जल सुरंग (देवास जल सुरंग): राजस्थान की सबसे लंबी जल सुरंग। उदयपुर शहर में जलापूर्ति करती है। (हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और राजस्थान सरकार की संयुक्त परियोजना)।

3. राष्ट्रपति द्वारा डॉ. निर्मल यादव को सम्मान

  • सम्मानित व्यक्ति: डॉ. निर्मल यादव (उदयपुर निवासी)।
  • क्षेत्र: कला क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु।
  • स्थान: राष्ट्रपति भवन (रायसीना की पहाड़ियाँ / अरावली)।
  • उदयपुर विशेष तथ्य (रिवीजन):
    • पंचगौरव: सीताफल (उपज), महुआ (वनस्पति), मार्बल/ग्रेनाइट (उद्योग), फतह सागर/पिछोला झील (पर्यटन), तैराकी (खेल)। शुभंकर: कब्र बिज्जू।
    • हाल ही के सम्मेलन: G20 शेरपा बैठक (दिसंबर 2022), अरावली संरक्षण सम्मेलन, पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन (2025)।
    • मेनार गाँव: रामसर साइट का दर्जा और 2026 बर्ड फेस्टिवल का आयोजन।
    • मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना: राजस्थान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर दिसंबर 2024 में महिला सम्मेलन में शुरू (आंगनबाड़ी में दूध वितरण)।

4. सचिन कुमार का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

  • व्यक्ति: सचिन कुमार (मोती नगर, बांदीकुई, दौसा निवासी)।
  • रिकॉर्ड: 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोजाना 6 घंटे शीर्षासन करके रिकॉर्ड बनाया।
  • योग दिवस (21 जून) तथ्य:
    • प्रथम आयोजन: 2015
    • 2026 में संस्करण: 12वाँ
    • 2026 की थीम: स्वस्थ बुढ़ापे हेतु योग (Yoga for Healthy Aging)
    • प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप (2026): अहमदाबाद में आयोजित, राजस्थान की गायत्री देवी चैंपियन बनीं।
  • बांदीकुई/दौसा विशेष तथ्य (रिवीजन):
    • राजस्थान की प्रथम ट्रेन: बांदीकुई से आगरा फोर्ट।
    • बांदीकुई में संत दुर्लभनाथ जी का पनोरमा स्थित है।
    • दौसा पंचगौरव: सौंफ (फसल), ढाक (वनस्पति), पत्थर के उत्पाद (उद्योग), मेहंदीपुर बालाजी (पर्यटन), फुटबॉल (खेल)। शुभंकर: खरगोश।

5. किसाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना (Kishau Multipurpose Project)

  • नदी: टोंस नदी (यमुना की सहायक नदी)।
  • वित्तपोषण: यह एक राष्ट्रीय परियोजना है (90% खर्च भारत सरकार द्वारा)।
  • लाभान्वित राज्य: 10% हिस्सेदारी हेतु 6 राज्यों के मध्य समझौता हुआ है- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान।

6. स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26

  • जारीकर्ता: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (NEP 2020 की पहल)।
  • राजस्थान का स्थान: राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा (3rd) स्थान।
  • शामिल विद्यालय: राजस्थान के 11 विद्यालयों को इस स्वच्छ एवं हरित रेटिंग में शामिल किया गया।

7. सिपुत्रा जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (Ciputra Junior World Championship)

  • आयोजन: इंडोनेशिया।
  • खिलाड़ी: ओजस्विनी सारस्वत (जयपुर की युवा गोल्फर)।
  • उपलब्धि: बेस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर वर्ग में रनर-अप (Runner-up) का स्थान प्राप्त किया।

8. 29वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (NCeG) 2026

  • आयोजन तिथि: 1 से 2 जुलाई 2026
  • स्थान: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर।
  • थीम: "विकसित भारत 2047: AI इनेबल्ड, डेटा-ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेंस" (Viksit Bharat 2047: AI Enabled, Data Driven & Secure Digital Governance)।
  • आयोजक: प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राजस्थान सरकार।
  • नॉलेज पार्टनर: NASSCOM और MAIT.
  • पुरस्कार: कुल 17 (10 गोल्ड, 6 सिल्वर, 1 जूरी)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

9. नवीन जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर (Civil Defence Core) का गठन

  • स्वीकृति: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 8 नवीनतम जिलों में गठन को मंजूरी (बजट घोषणा 2025-26 के तहत)।
  • 8 जिले: बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली और ब्यावर।
  • उद्देश्य: आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करना और आपातकालीन सहायता उपलब्ध करवाना।
  • अन्य घोषणा: राज्य में NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) मामलों की सुनवाई हेतु विशेष न्यायालय की स्थापना होगी।

10. रेयर अर्थ एलिमेंट्स (Rare Earth Elements) खनिज ब्लॉक

  • स्थान: बालोतरा जिले के पचपदरा और शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम नवतला और देवीगढ़।
  • क्षेत्रफल: 207.63 वर्ग किलोमीटर।
  • लाइसेंस: 'मेसर्स सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट' को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस प्रदान किया गया है।

11. किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना (Kishau Multipurpose Project)

  • नदी: टोंस नदी (यमुना की सहायक नदी)।
  • स्थान: देहरादून (उत्तराखंड) और सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में बांध बनेगा।
  • समझौता: केंद्र सरकार (90% वित्तीय हिस्सा) और 6 राज्यों (10% वित्तीय हिस्सा) के बीच।
  • शामिल 6 राज्य: राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश।
  • विशेष तथ्य: राजस्थान को लगभग 10% पानी मिलेगा। 660 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन होगा। इसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध प्रोजेक्ट माना जाता है।

12. फूड व न्यूट्रिशन सिक्योरिटी एनालिसिस डैशबोर्ड

  • सम्मान: मार्च 2026 में 'स्कोच गोल्ड अवार्ड 2025' से सम्मानित (नई दिल्ली में)।
  • विकसित कर्ता: आर्थिक व सांख्यिकी निदेशालय, राजस्थान।

13. सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026

  • आयोजक: राजस्थान सिंधी अकादमी (जयपुर) और भारतीय सिंधु सभा।
  • अवधि: 29 दिन (17 मई को अमरपुर आश्रम से शुरू, 14 जून को पाथेय भवन जयपुर में संपन्न)।
  • कवर क्षेत्र: राजस्थान के 31 जिलों में 5000 किमी से अधिक की यात्रा।

14 अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (क्विक रिवीजन)

  • कृषक उपहार योजना 2025: प्रथम पुरस्कार विद्या देवी (श्री विजयनगर कृषि उपज मंडी) को मिला।
  • स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26: राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला (11 विद्यालय शामिल)।
  • राष्ट्रीय युवा संसद 2026 (हैदराबाद): जयपुर की अंजुनी तिवारी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
  • सीनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप (अहमदाबाद): जयपुर की दक्षिणा जोशी ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • हीट रिस्क शहर: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार जयपुर विश्व के 50 सर्वाधिक हीट रिस्क वाले शहरों में शामिल है।
  • कोयला आपूर्ति: छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य स्थित केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक से राजस्थान को 30 वर्षों तक 9 मिलियन टन कोयला प्रतिवर्ष मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: 15 दिसंबर 2023 को शपथ ली, सांगानेर से विधायक हैं, और अटारी ग्राम पंचायत से 2 बार सरपंच रहे हैं।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments