1. लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान 2026
- शुभारंभकर्ता: जोराराम कुमावत (पशुपालन एवं गोपालन विभाग मंत्री)
- तिथि: 24 जून 2026
- स्थान: तिजारती गौशाला, ब्यावर (राजस्थान)
ब्यावर जिला - विशेष तथ्य
- ब्यावर का पंच गौरव:
- उपज: गेहूं
- वनस्पति: करंज
- उद्योग: क्वार्ट्ज और फेल्सपार पाउडर
- पर्यटन: टोडगढ़ पहाड़ी (टोडगढ़ रावली अभ्यारण्य)
- खेल: हॉकी
- देवमाली गांव (ब्यावर): वर्ष 2025 में 'बेस्ट टूरिज्म विलेज' का अवार्ड मिला।
- श्री सीमेंट इकाई: ब्यावर में स्थित है।
- द कृष्णा मिल्स: राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्र मिल (स्थापना: 1889, सेठ दामोदर दास द्वारा)।
- बादशाह मेला: ब्यावर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को आयोजित होता है।
- देवर-भाभी की होली: ब्यावर की प्रसिद्ध है।
- आरटीआई (RTI) लिविंग पार्क: ब्यावर में स्थापना (सूचना के अधिकार का मुख्य कार्यक्षेत्र)।
2. जैन संत को 'राजकीय अतिथि' का दर्जा
- घोषणा: राजस्थान सरकार द्वारा दिगंबर जैन संत वर्धमान सागर को तीसरी बार 'राजकीय अतिथि' (State Guest) का दर्जा दिया गया है।
- राजकीय अतिथि का तात्पर्य: सरकार द्वारा सुरक्षा, ठहरने (गवर्नमेंट गेस्ट हाउस) और आवभगत की संपूर्ण व्यवस्था की जाती है।
- संदर्भ: प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन 2025 (10 दिसंबर 2025 को JECC सीतापुरा, जयपुर में आयोजित) के दौरान 33 प्रवासियों को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया था।
अन्य प्रमुख पैनोरमा (महत्वपूर्ण तथ्य):
- संत करमती बाई पैनोरमा: खंडेला (सीकर)। इन्हें 'शेखावाटी की मीरा' कहा जाता है। खंडेला 'गोटा उद्योग' (लप्पा-झप्पी) के लिए प्रसिद्ध है।
- संत सदाराम जी महाराज पैनोरमा: गुहड़ा (जैसलमेर)।
- संत आत्माराम लक्ष्य पैनोरमा: जयपुर।
- यादे माता पैनोरमा: झालामंड (जोधपुर)।
3. पद्म पुरस्कार 2026 और राजस्थान
- कुल पद्म पुरस्कार 2026: 131 व्यक्तियों को (5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण, 113 पद्म श्री)। इसमें 19 महिलाएं, 6 विदेशी और 16 को मरणोपरांत पुरस्कार मिला।
- राजस्थान से संबंधित विजेता:
- प्रत्यक्ष रूप से (3 विजेता):
- तगाराम भील (जैसलमेर): अलगोजा वादक (कला क्षेत्र)।
- गफरुद्दीन मेवाती (डीग): भपंग वादक (कला क्षेत्र)।
- स्वामी ब्रह्मदेव (गंगानगर): अंध विद्यालय की स्थापना (समाज सेवा क्षेत्र)।
- अप्रत्यक्ष रूप से (3 विजेता):
- धर्मेंद्र: पद्म विभूषण (मरणोपरांत)।
- पीयूष पांडे: पद्म भूषण।
- सविता पूनिया: पद्म श्री। (मूल जन्म हनुमानगढ़, राजस्थान; वर्तमान में हरियाणा से खेलती हैं। हॉकी गोलकीपर हैं और इन्हें 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है)।
4. नीति आयोग रिपोर्ट 2026: स्कूल शिक्षा प्रणाली
- सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस (Best Practice) अवार्ड: राजस्थान सरकार के 'मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान' को देश का सर्वश्रेष्ठ अभियान माना गया है।
- अभियान की शुरुआत: 29 मार्च 2025 को कोटा से।
- उद्देश्य: कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों में गणित, हिंदी और अंग्रेजी पढ़ने व समझने की क्षमता का विकास करना।
सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स राजस्थान (6.0):
- यह इंडेक्स 14 गोल्स (लक्ष्यों) पर आधारित है।
- प्रथम स्थान: झुंझुनू जिला (SDG 1.0, 5.0 और 6.0 तीनों में झुंझुनू प्रथम रहा)।
- अंतिम स्थान (33वां): जैसलमेर।
- (पूर्व इंडेक्स प्रथम स्थान: 2.0 में कोटा, 3.0 में जयपुर, 4.0 में सीकर) ---
5. देश का पहला 'एग्री पीवी (Agri-PV) प्लांट'
- स्थान: कुंदनपुरा गांव, जयपुर। निर्माता किसान: कजोड़मल जाट। सहयोग: कोटक बैंक और ICAR-IARI।
- तकनीक: इसमें सोलर प्लेटों को जमीन से 12-13 फीट ऊंचे लोहे के पिलर पर लगाया जाता है, जिससे ऊपर सौर ऊर्जा उत्पादन होता है और नीचे खाली जमीन पर कृषि (सब्जियां आदि) की जा सकती है।
जयपुर के अन्य प्रमुख चर्चा में रहे गांव:
- आंधी गांव: राज्य का पहला 'जीरो वेस्ट विलेज'। जवानपुरा: राज्य की प्रथम 'हेल्दी पंचायत'। कुंडा गांव (आमेर): हाथी गांव (विश्व का तीसरा और भारत का पहला)।
- चौप गांव: अनिल अग्रवाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण। थैलोई गांव (जमवारामगढ़): राज्य का प्रथम 'इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क'।
6. राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026
- शूटर: मानिनी कौशिक
- उपलब्धि: कुल 3 मेडल (2 स्वर्ण और 1 कांस्य) जीते।
- गोल्ड मेडल: 50 मीटर एयर राइफल स्पर्धा।
- गोल्ड मेडल: 50 मीटर प्रोन इवेंट स्पर्धा।
- कांस्य पदक: 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा।
7. प्रो बॉक्सिंग लीग (दिल्ली)
- आयोजन स्थल: तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली।
- चयनित खिलाड़ी: देवेंद्र सिंह (बूंदी, राजस्थान के बॉक्सर)।
- टीम: इन्हें पंजाब की टीम 'पंजाब पिंड पहलवान' ने खरीदा है।
अन्य प्रमुख बॉक्सर (अरुंधति चौधरी - कोटा):
- 70 किलोग्राम भारवर्ग की बॉक्सिंग खिलाड़ी। 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप (नोएडा) में गोल्ड मेडल जीता। 2026 एशियन चैंपियनशिप (ताइवान) में गोल्ड मेडल जीता।
8. राजस्थान यूसीसी (समान नागरिक संहिता - Uniform Civil Code) समिति
- अध्यक्ष: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई। (ये वर्तमान में 8वें वित्त आयोग समिति की भी अध्यक्ष हैं)।
- संवैधानिक आधार: संविधान का भाग 4 (नीति निर्देशक तत्व) और अनुच्छेद 44।
- सदस्य: शत्रुघ्न सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस), बसंत सिंह छाबा, रामस्वरूप अग्रवाल और डॉ. सूची चौहान।
- सदस्य सचिव: गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव।
- उद्देश्य: विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेना और भरण-पोषण जैसे व्यक्तिगत मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून व्यवस्था लागू करना।
- प्रमुख प्रावधान: * बहु-विवाह (एक से अधिक शादी) पर पूरी तरह रोक।
- लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) का अनिवार्य पंजीकरण (Registration)।
- अपवाद: जनजातीय समुदायों (ST) को यूसीसी (UCC) के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
- वर्तमान स्थिति: देश में उत्तराखंड और गुजरात में यूसीसी लागू हो चुका है तथा असम में इसकी प्रक्रिया जारी है।
9. आरटीडी (RTD) मॉडल और राजस्थान कौशल नीति 2025
- RTD का पूर्ण रूप: Recruitment, Training, and Deployment (रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग, डिप्लॉयमेंट) मॉडल।
- लागू: यह मॉडल 'राजस्थान कौशल नीति 2025' के अंतर्गत अपनाया जा रहा है।
- मंजूरी: राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम (RSLDC) की 50वीं बोर्ड बैठक में इसे अनुमोदित किया गया।
- उद्देश्य: बेरोजगार युवाओं को उद्योगों की मांग और आवश्यकता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।
- पात्रता: न्यूनतम आयु 18 वर्ष, पूर्णतः बेरोजगार युवा (नियमित/regular विद्यार्थी इसके पात्र नहीं हैं)। शैक्षणिक योग्यता NSQF मानकों के अनुसार होनी चाहिए।
- प्रशिक्षण की विशेषताएं: उद्योग आधारित प्रशिक्षण, 120 घंटे का सॉफ्ट स्किल मॉड्यूल, भाषा, आईटी व उद्यमिता प्रशिक्षण, ऑन द जॉब ट्रेनिंग और थर्ड पार्टी मूल्यांकन।
- RTD मॉडल के 4 संचालन मंडल:
- उद्योग नेतृत्व मॉडल
- मानव संसाधन नियोजन एजेंसी नेतृत्व मॉडल
- परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी मॉडल
- विशेष परियोजना मॉडल
महत्वपूर्ण सरकारी नीतियां और उनकी तिथियां:
- राजस्थान कौशल नीति 2025: अनुमोदन 29 मार्च 2025 (कोटा युवा रोजगार उत्सव में), जारी होने की तिथि: 16 अप्रैल 2025।
- रोजगार नीति / युवा रोजगार नीति: 12 जनवरी 2026
- औद्योगिक संवर्धन नीति: 18 मार्च 2026
- औद्योगिक विकास नीति: 22 मई 2026

0 Comments