Rajasthan Current Affairs (14-July-2026)

 

1. स्पर्श अभियान (अजमेर)

  • आयोजक: अजमेर जिला प्रशासन। उद्देश्य: स्कूलों (कक्षा 3 से 12) के बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के प्रति जागरूक करना।
  • अजमेर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (GK):
    • राजस्थान में प्रथम सहकारी आंदोलन की शुरुआत (1904)। सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बांदरसिंदरी) - यहाँ विज़िटर राष्ट्रपति होते हैं।
    • राज्य का प्रथम मेगा फ़ूड पार्क - ग्रीनटेक मेगा फ़ूड पार्क (रूपनगढ़)। एमडीएस (MDS) यूनिवर्सिटी - राजस्थानी भाषा अनिवार्य की गई; स्वामी दयानंद सरस्वती का पैनोरमा प्रस्तावित। दूसरी आयुर्वेद यूनिवर्सिटी स्थापित।
    • कायड़ - मंगला पशु बीमा योजना और एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण की शुरुआत।
    • फोई सागर झील का नाम बदलकर 'वरुण सागर झील' किया गया।
    • एशिया का सबसे बड़ा डंपिंग यार्ड (किशनगढ़) और गुलाब मंडी स्थित है।

2. राष्ट्रीय युवा संसद 2026 (जयपुर)

  • प्रथम पुरस्कार: वंशिका शर्मा (उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पोर्टफोलियो प्रतिनिधित्व हेतु)। प्रतिनिधित्व: इन्होंने सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया।
  • चर्चा का विषय: महिला सशक्तिकरण और समान प्रतिनिधित्व विधेयक 2026।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व अंजुनी तिवारी ने किया।
    • संसद रत्न अवार्ड 2026: पीपी चौधरी (चौथी बार)। संसद रत्न अवार्ड 2025: मदन सिंह राठौड़।

3. राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण

  • आयोजन: 15 जुलाई को 'विधायी गौरव यात्रा' और 'अमृत महोत्सव' का आयोजन।
  • प्रमुख कार्य (राज्यपाल द्वारा):
    • ध्येय वाक्य लॉन्च: "राष्ट्रीय धर्म निष्ठा विधायिका"। विधानसभा का नया लोगो जारी (खेजड़ी, कुरजां और चिंकारा शामिल)।
    • विधानसभा के 13 दरवाजों का नामकरण (जैसे- शेखावाटी दरवाजा, हाड़ौती दरवाजा आदि)।
  • सम्मान: 6 या उससे अधिक बार जीतने वाले 14 दिग्गज नेताओं का सम्मान (उदा. सुमित्रा सिंह- 9 बार, गुलाबचंद कटारिया- 8 बार)।
  • विधानसभा से जुड़े तथ्य:
    • अनुच्छेद 168: प्रत्येक राज्य में विधानमंडल का प्रावधान।
    • प्रथम विधानसभा (1952-1957): गठन 31 मार्च 1952, सदस्य 160, अध्यक्ष- नरोत्तम लाल जोशी, सीएम- टीकाराम पालीवाल।
    • वर्तमान (16वीं विधानसभा): गठन दिसंबर 2023, अध्यक्ष- वासुदेव देवनानी, सीएम- भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष- टीकाराम जूली।
  • प्रमुख महोत्सव (रिवीजन): ग्रीष्म व शीत महोत्सव (माउंट आबू), थार महोत्सव (बाड़मेर), मरु महोत्सव (जैसलमेर), मेवाड़ महोत्सव (उदयुपर)।

4. 'एक पौधा कुलिश जी के नाम' अभियान

  • शुरुआत: 12 जुलाई 2026 (कोटा से)।
  • विवरण: कोटा के स्मृति उद्यान में 'सिंह द्वार' और 'कुलिश वाटिका' के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • पृष्ठभूमि: यह केंद्र सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' (5 जून 2024) के तहत राज्य में चल रहे 'हरियालो राजस्थान' अभियान का हिस्सा है।
  • हरियालो राजस्थान के तथ्य:
    • 7 अगस्त 2024 को दूदू (जयपुर) से शुरू। लक्ष्य: 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे। 2026 में झालाना (जयपुर) के विश्व वानिकी पार्क से मुख्यमंत्री द्वारा शुरुआत।
    • लक्ष्य: 2027-28 तक राज्य के वन क्षेत्र में 20,000 हेक्टेयर की वृद्धि।
  • कर्पूर चंद कुलिश: राजस्थान पत्रिका के संस्थापक और वरिष्ठ संपादक। इन्हीं के नाम पर जयपुर में 'कुलिश स्मृति वन' स्थित है।

5. डॉ. सीताराम लालस सभागार

  • लोकार्पण स्थल: जोधपुर।
  • डॉ. सीताराम लालस: प्रसिद्ध शिक्षाविद, जिन्होंने राजस्थानी भाषा का प्रथम शब्दकोश ('राजस्थानी शब्दकोश') तैयार किया। इन्हें 1977 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

6. टेक्सटाइल निर्यात लक्ष्य एवं डेडिकेटेड सेल

  • लक्ष्य: राज्य सरकार ने 2030 तक टेक्सटाइल (कपड़ा) निर्यात को 4 से 5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
  • पहल: इसके लिए एक डेडिकेटेड 'टेक्सटाइल सेल' का गठन किया गया है ताकि रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
  • राजस्थान के प्रमुख टेक्सटाइल पार्क:
    • हिमाड़ा टेक्सटाइल पार्क (बालोतरा) जयपुर कालीन (दौसा) नेक्स्ट जेन (पाली) किशनगढ़ हाईटेक (किशनगढ़)
    • जयपुर इंटीग्रेटेड (बगरू) नवीन घोषणा: रूपाहिली टेक्सटाइल पार्क (भीलवाड़ा)।

7. पुणे अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट

  • विजेता: अभिजीत गुप्ता (भीलवाड़ा, राजस्थान)।
  • विवरण: इन्होंने 9वीं बाजी में श्रीलंका के डि सिल्वा को हराकर यह अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments