1. उदयपुर में यूरेनियम व थोरियम की खोज
- स्थान: भिंडर तहसील (उदयपुर) के निवाणिया व कीकावास क्षेत्र।
- अन्वेषण: परमाणु खनिज अन्वेषण व अनुसंधान निदेशालय द्वारा।
- राज्य सरकार ने इस 10 किलोमीटर क्षेत्र को आगामी 5 वर्षों के लिए आरक्षित कर दिया है।
- अन्य खोज - लिथियम: रेवंत पहाड़ी, डेगाना (नागौर)।
- अन्य खोज - यूरेनियम प्रोजेक्ट: रोहिल गांव, खंडेला (सीकर)।
- अन्य खोज - सोना: कांकरिया (सलूंबर), आनंदपुरी, भूकिया, जगतपुरा (बांसवाड़ा)।
- अन्य खोज - पोटाश: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर।
2. सहकारिता विभाग (सुजस रिपोर्ट अपडेट)
- भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म: निजी टैक्सी एकाधिकार समाप्त करने हेतु जयपुर में विकसित किया गया है।
- रैंकिंग: ई-पैक्स (e-PACS) के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन और एमपैक्स (MPACS) गठन में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
- श्री अन्न आउटलेट: पोषण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश में 240 आउटलेट स्थापित किए गए हैं।
- केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय: स्थापना 6 जुलाई 2021 को हुई थी (मुख्य मंत्र: सहकार से समृद्धि)।
3. दिशा पाठ्यक्रम
- यह 3 से 18 वर्ष के बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांग बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम है।
- राजस्थान इस राष्ट्रीय मॉडल को लागू करने वाला देश का 9वां राज्य बन गया है।
- इस पाठ्यक्रम का विकास जय वकील फाउंडेशन (मुंबई) द्वारा किया गया है।
- योजना के तहत 23 जिलों के 100 विशेष शिक्षकों को जयपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
4. पुरस्कार एवं खेल प्रतियोगिताएं
- साहित्य सम्राट इंटरनेशनल अवार्ड 2026: डॉ. जयश नारायण भानु को उनकी लोकप्रिय कहानी 'एक आखिरी खत' के लिए सम्मानित किया गया।
- डच जूनियर स्क्वैश ओपन 2026 (नीदरलैंड): जयपुर की दिव्यांशी जैन ने गर्ल्स अंडर-13 वर्ग में मिस्र की तालिया इस्लाम को हराकर स्वर्ण पदक (खिताब) जीता।
5. शिक्षा, ऊर्जा एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- आईआईएम उदयपुर: हिंदी माध्यम में बीबीए (BBA) कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बन गया है।
- पहली हाइड्रोजन लैब: राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर) में स्थापित की जाएगी।
- उत्तर भारत का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट: आईआईटी जोधपुर में स्थापित किया जाएगा।
- पीएम कुसुम योजना: कंपोनेंट ए और सी के तहत 4705 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के साथ राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
- कृषि नवाचार: कृषि को टिकाऊ बनाने और चुनौतियों से निपटने के लिए कृषि विभाग ने 32 संगठनों के साथ समझौता किया है।
- मुकुंदरा टनल: निर्माणाधीन इस टनल की कुल लंबाई लगभग 4.9 किलोमीटर होगी।
- ऑपरेशन एमस्टेड: भूकंप प्रभावित देश वेनेजुएला की मदद के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया अभियान।


0 Comments