Rajasthan Current Affairs (12-July-2026)

 

1. फर्न की नई प्रजाति की खोज

  • प्रजाति का नाम: ओफियोग्लोसम चतुर्भुजी (Ophioglossum Chaturbhuji)
  • खोज का स्थान: मैनाल (भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ की सीमा पर, मुख्य रूप से भीलवाड़ा में)। यहीं मैनाल जलप्रपात भी स्थित है।
  • अन्य तथ्य: राजस्थान में फर्न की कुल 11 प्रजातियां हैं, जिनमें से 8 केवल भीलवाड़ा में पाई जाती हैं।
  • भीलवाड़ा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • शुभंकर: मोर
    • पंच गौरव: संतरा (उपज), अर्जुन का पेड़ (वनस्पति), टेक्सटाइल (उद्योग), मांडलगढ़ किला (पर्यटन), बास्केटबॉल (खेल)।
    • उपनाम: राजस्थान का मैनचेस्टर, वस्त्र नगरी, कपड़ा नगरी, टेक्सटाइल सिटी।
    • हालिया करंट अफेयर्स: खाखला/खनखला गाँव में जिंक पार्क की घोषणा, कोठारी नदी के किनारे 2000 वर्ष पुरानी चट्टानें मिलीं (रिसर्च के लिए चीन भेजी गईं), अश्विनी बिश्नोई (भीलवाड़ा की रेसलर) ने अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीता, मेजा बांध और बागौर सभ्यता (कृषि के प्रमाण) यहीं स्थित हैं।

2. सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम रिपोर्ट 2024 (लिंगानुपात)

  • विश्व जनसंख्या दिवस: 11 जुलाई (11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, UNDP ने 1989 से इसे मनाने की घोषणा की)।
  • राष्ट्रीय लिंगानुपात (2024): 933
  • राजस्थान का लिंगानुपात (लगातार 4 वर्षों में वृद्धि):
    • 2021: 905
    • 2022: 933
    • 2023: 945
    • 2024: 953 (प्रति 1000 बालकों पर बालिकाओं का जन्म)
  • इस रिपोर्ट के अनुसार लिंगानुपात की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान: 7वां (राष्ट्रीय औसत से 20 अधिक)।

3. पैक्स (PACS) कंप्यूटरीकरण अभियान और सहकारिता

  • ई-पैक्स (e-PACS) के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन में राजस्थान का स्थान: पूरे देश में प्रथम (1st)।
  • कुल 5,646 पैक्स (प्राथमिक साख समितियों) को कंप्यूटराइज्ड किया गया है।
  • राजस्थान में सहकारिता आंदोलन का इतिहास:
    • शुरुआत: 1904 (अजमेर से)।
    • प्रथम सहकारी कृषि बैंक: 1904 (डीग)।
    • प्रथम सहकारी समिति: 1905 (भिनाई)।
  • प्रमुख संस्थाओं की स्थापना: एपेक्स बैंक (1953), राजफेड (1957), कॉनफेड (1967), आरसीडीएफ (1977), तिलम संघ (1990)।
  • साख संस्थाओं की संरचना:
    • अल्पकालीन साख (त्रिस्तरीय प्रणाली): राज्य स्तर पर (एपेक्स बैंक/राज्य सहकारी बैंक), जिला स्तर पर (केंद्रीय सहकारी बैंक - अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है), ग्राम स्तर पर (प्राथमिक सहकारी बैंक/PACS)।
    • दीर्घकालीन साख (द्विस्तरीय प्रणाली): राज्य स्तर पर (सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड, जयपुर), जिला स्तर पर (प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक)।

4. कृषि में नवाचार (AI और प्राकृतिक खेती)

  • राजस्थान कृषि विभाग ने AI और प्राकृतिक खेती हेतु 32 संस्थानों के साथ समझौता किया है।
  • बजट 2026-27 के मुख्य बिंदु (कृषि विकास):
    • 5,000 किसानों को नेपियर घास का वितरण।
    • 5,000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में 'वर्मी कंपोस्ट इकाई' का निर्माण।
    • नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोग्राम के तहत 3,300 किसानों को दूसरे राज्य की यात्रा।
    • ऑर्गेनिक मार्ट की स्थापना: जोधपुर, कोटा, उदयपुर।
    • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: प्याज (अलवर), किन्नू (गंगानगर), आम (बांसवाड़ा), नेचुरल फार्मिंग (श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय)।
  • आर्थिक समीक्षा 2025-26 (फसल उत्पादन में राजस्थान का स्थान):
    • प्रथम स्थान: राई-सरसों (43.43%), बाजरा (41.34%), ग्वार (88.80%), तिलहन (23.61%), मोटा अनाज (14.21%)।
    • दूसरा स्थान: मूंगफली।
    • तीसरा स्थान: चना, दलहन, सोयाबीन।

5. खेल: डच जूनियर ओपन 2026 (स्क्वैश)

  • आयोजन स्थल: नीदरलैंड।
  • विजेता: राजस्थान की दिव्यांशी जैन (Divyanshi Jain) ने बिना गेम गंवाए अंडर-13 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments