1.जोधपुर मोजड़ी को GI टैग (Geographical Indication)
- संबंधित जिला: जोधपुर। पंजीकरण संख्या: 735। GI टैग अधिनियम: भारत में 1999 में आया और 15 सितंबर 2003 को लागू हुआ।
- भारत का पहला GI टैग: दार्जिलिंग चाय।
- राजस्थान के हालिया GI टैग:
- सांगरी (2025) नागरी अश्वगंधा (2026) जोधपुर मोजड़ी (2026)
2. लाडो प्रोत्साहन योजना (महत्वपूर्ण संशोधन)
- शुरुआत: 1 अगस्त 2024 (बजट 2024-25 की घोषणा के अनुसार)।
- संशोधन (8 मार्च 2025): सहायता राशि ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दी गई। यह राशि बेटी के जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु या स्नातक पूर्ण होने तक 7 किस्तों में दी जाएगी।
- हालिया नए संशोधन:
- दो बच्चों की शर्त समाप्त: अब दो से अधिक बालिकाएं होने पर भी योजना का लाभ मिलेगा।
- निजी विद्यालयों की छात्राएं भी पात्र: पहले केवल सरकारी स्कूल की छात्राओं को लाभ मिलता था, अब निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाएं भी पात्र हैं।
- पात्रता शर्तें: प्रसूता (माँ) राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए और बेटी का जन्म सरकारी या योजना के तहत रजिस्टर्ड निजी अस्पताल में होना चाहिए। आवेदन निशुल्क (ई-मित्र के माध्यम से) होता है।
3. सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड कैपेसिटी बिल्डिंग
- स्थान: जोधपुर।
- उद्देश्य: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और प्रशिक्षण देना (बजट 2026-27 की घोषणा)।
- संबंधित योजनाएं:
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन (Rurban) योजना: शुरुआत 21 फरवरी 2016 (छत्तीसगढ़ से)। उद्देश्य: ग्रामीण और शहरी (300 क्लस्टर) क्षेत्रों का विकास।
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना (राजस्थान): बजट 2024-25 में घोषणा, शुरुआत जून 2025 से।
- जोधपुर के 'पंच गौरव':
- उपज: जीरा वनस्पति: जाल उद्योग: लकड़ी का फर्नीचर पर्यटन: मेहरानगढ़ दुर्ग खेल: जिमनास्टिक शुभंकर: कुरजां
4. वन मित्र योजना
- घोषणा: बजट 2024-25।
- प्रावधान: पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के लिए वन विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 7 वन मित्र लगाए जाएंगे।
- शर्तें:
- इनका चयन 1 वर्ष के लिए होगा। यह पद अवैतनिक (बिना वेतन का) होगा। 7 वन मित्रों में से कम से कम 2 महिलाएं होना अनिवार्य है।
5. प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
- इंटरनेशनल लिटरेरी अवार्ड (साहित्य सम्राट इंटरनेशनल अवार्ड) 2026: डॉ. जयेश नारायण भानु (जयपुर) को सम्मानित किया गया।
- मिस राजस्थान 2026: सृजा गुप्ता (Sreeja Gupta)।
- मिस इंडिया राजस्थान 2026: तरुसी रॉय (Tarusi Roy)।
6. खेल परिदृश्य
- प्रिया पूनिया (क्रिकेट): इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। इनका संबंध चूरू जिले से है। इन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।
- सुमित्रा जाट: राजस्थान महिला सीनियर क्रिकेट टीम की कप्तान (संबंध: चित्तौड़गढ़)।
- देवेंद्र झाझड़िया: पैरा भाला फेंक (F46 कैटेगरी)। वर्तमान में भारतीय पैरा ओलंपिक समिति के अध्यक्ष। (उपलब्धि: ओलंपिक में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर)।
- चूरू के 'पंच गौरव':
- उपज: ग्वारपाठा
- वनस्पति: खेजड़ी
- उद्योग: लकड़ी के उत्पाद
- पर्यटन: सालासर बालाजी
- खेल: एथलेटिक्स
- शुभंकर: काला हिरण
7. त्वरित रिवीजन तथ्य (One-Liners)
- अटल एक्सप्रेस से राजस्थान का कोटा जिला जोड़ा जा रहा है।
- इंटरनेशनल सोलर एलायंस (ISA) के साथ 'फ्रेमवर्क फॉर एक्शन' पर हस्ताक्षर करने वाला राज्य राजस्थान है।
- कोच्चि में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) वुमन मिनिस्ट्रियल मीटिंग 2026 में ग्रास रूट लीडर के रूप में नीरू यादव को चुना गया।
- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रारंभ 'मुख्यमंत्री युवा सहयोग योजना' में खो-खो खेल शामिल नहीं है।
- UDISE 2026 की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों की ड्रॉप आउट दर 6.8% है।


0 Comments