1. वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस हब
- स्थान: भगत की कोठी रेलवे स्टेशन, जोधपुर।
- प्रथम चरण: मेंटेनेंस डिपो का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
- द्वितीय चरण: यहाँ प्रशिक्षण केंद्र (ट्रेनिंग सेंटर) और सिमुलेटर विकसित किए जाएंगे।
- वंदे भारत ट्रेन (बेसिक जानकारी): भारत की प्रथम स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन (स्पीड: 160 किमी/घंटा)। निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (चेन्नई) में हुआ।
- प्रथम संचालन: 15 फरवरी 2019 (नई दिल्ली से वाराणसी)।
- राजस्थान में वंदे भारत: पहली ट्रेन अजमेर-जयपुर-चंडीगढ़ (12 अप्रैल 2023) और दूसरी जोधपुर-साबरमती (7 जुलाई 2023) के बीच चली।
2. भारतीय सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमान के नए कमांडर
- नई नियुक्ति: लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा को दक्षिणी पश्चिमी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है (मुख्यालय: जयपुर)।
- दक्षिणी कमान: लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर को दक्षिणी कमान का कमांडर बनाया गया है (मुख्यालय: पुणे)। जोधपुर की 'कोणार्क कोर' इसी दक्षिणी कमान के अधीन आती है।
- अन्य सेना कमान मुख्यालय: उत्तरी कमान (उधमपुर), पश्चिमी कमान (चंडीमंदिर), ट्रेनिंग कमान (शिमला), केंद्रीय कमान (लखनऊ), पूर्वी कमान (कोलकाता)।
- अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति: लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ को RPSC का अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया है।
3. रोशनी अभियान (सिरोही)
- उद्देश्य: किशोरियों और बालिकाओं (कक्षा 9वीं से 12वीं) में एनीमिया (रक्त की कमी) को दूर करना।
- प्रथम चरण: 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक (स्कूलों में हीमोग्लोबिन की जांच और आयरन/मल्टीविटामिन गोलियों का वितरण)।
- द्वितीय चरण: 15 जनवरी से 15 मार्च तक (ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग, विशेषकर हॉस्टल की छात्राओं पर फोकस)।
- रोशनी ब्रांड एंबेसडर: एनीमिया मुक्त और पूर्णतः स्वस्थ होने वाली बालिकाओं को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।
- सिरोही जिला विशेष (GK): शुभंकर - जंगली मुर्गा। पंचगौरव - सौंफ, महुआ के पेड़, मार्बल उत्पाद, दिलवाड़ा जैन मंदिर, तीरंदाजी।
- अन्य करंट अफेयर्स (सिरोही): माउंट आबू का नाम बदलकर 'आबूराज' किया गया (यहाँ 21 जून को राज्य स्तरीय योग दिवस मनाया गया)। अर्बुदा माता मंदिर/कोटि महादेव मंदिर में 1 करोड़ शिवलिंग का निर्माण हो रहा है।
4. 132वें ओपन डी पेरिस डेनियल फ्यू पोलो टूर्नामेंट
- आयोजन स्थल: पेरिस, फ्रांस।
- विजेता टीम: इस पोलो टूर्नामेंट का खिताब सेंट मेसमे जयपुर (St. Mesme Jaipur) टीम ने जीता है।
- पेरिस पैरा-ओलंपिक (राजस्थान के पदक विजेता): अवनि लेखरा (गोल्ड - SH1 10m एयर राइफल), मोना अग्रवाल (ब्रॉन्ज - SH1 10m एयर राइफल) और सुंदर सिंह गुर्जर (ब्रॉन्ज - F46 भाला फेंक)।
5. अंडर-15 नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता
- आयोजन स्थल: जालंधर, पंजाब।
- राजस्थान का प्रदर्शन: कुल 8 पदक जीते (3 स्वर्ण और 5 कांस्य)।
- स्वर्ण पदक विजेता: एंजेल (70 kg भार वर्ग), वंश (46 kg भार वर्ग) और खुशी (49 kg भार वर्ग)।
- अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन (अंडर-15 एशियन प्रतियोगिता, ताशकंद): एंजेल ने स्वर्ण पदक और खुशी ने कांस्य पदक जीता था।
- अरुंधति चौधरी (कोटा): 70 kg भार वर्ग की बॉक्सर। 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप (नोएडा) और 2026 एशियन चैंपियनशिप (मंगोलिया) दोनों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।


0 Comments