Rajasthan Current Affairs (3-July-2026)

1. भारत का पहला एकीकृत डिजिटल फॉरेस्ट प्लेटफार्म: 'डीजी वन' (Digi One)

  • लॉन्च: राजस्थान वन विभाग द्वारा।
  • उद्घाटनकर्ता: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास।
  • उद्देश्य: वनों से संबंधित सभी आँकड़ों को ऑनलाइन करना और अन्य विभागों के साथ समन्वय बढ़ाना। (वन विभाग का मुख्यालय: झालाना, जयपुर)

बजट 2026-27 में वनों/पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं:

  • मिशन हरियालो: अगले 1 वर्ष में 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
  • नमो नर्सरी: प्रत्येक जिला मुख्यालय (41 प्रशासनिक जिले) पर स्थापित की जाएगी।
  • नमो वन: प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर विकसित किए जाएंगे।
  • कुंभा जैविक उद्यान (Biological Park): चित्तौड़गढ़ में बनाया जाएगा।
  • इको पार्क (Eco Park): बनेड़ा (शाहपुरा, भीलवाड़ा) में स्थापित होगा।
  • नेचर पार्क: टोडारायसिंह (टोंक) में बनेगा।
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेचर फार्मिंग: श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (जोबनेर, जयपुर) में स्थापित होगा।

2. यमुना नदी जल समझौता (राजस्थान और हरियाणा)

  • समझौते की तिथि: 29 जून 2026 (इससे पहले मूल समझौता 1994 में हुआ था, लेकिन नहर तंत्र न होने से पानी नहीं आ पाया था)।
  • योजना: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान तक पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी लाया जाएगा।
  • पाइपलाइन की लंबाई: 295.5 किलोमीटर।
  • लागत: ₹34,102 करोड़।
  • राजस्थान में प्रवेश: हंसियावास गाँव (चुरू) से। यहीं पर एक बड़े बांध/जलाशय का निर्माण किया जाएगा।
  • लाभान्वित जिले: शेखावाटी क्षेत्र के 3 जिले (सीकर, चुरू, झुंझुनू)।
  • लाभ: लगभग 75 लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति और सिंचाई सुविधा मिलेगी।

3. MSME उद्योग स्थापना में राजस्थान का स्थान

  • राजस्थान का स्थान: पूरे भारत में चौथा (4th)
  • कुल इकाइयां: राजस्थान में 33 लाख से अधिक MSME इकाइयां स्थापित हैं।
  • MSME दिवस: राजस्थान में प्रतिवर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है (अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 27 जून को)।
  • MSME पॉलिसी 2024: इसकी वैधता अवधि 31 मार्च 2029 तक है।
  • राजस्थान MSME एक्ट: 2019 में आया और 17 जुलाई 2019 को लागू हुआ।
  • राज उद्योग मित्र पोर्टल: इस पर रजिस्ट्रेशन कराने पर छूट की अवधि को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है।

MSME वर्गीकरण (निवेश और व्यापार के आधार पर):

  • Micro (सूक्ष्म): निवेश < 2.5 करोड़ रुपये, और वार्षिक व्यापार < 10 करोड़ रुपये।
  • Small (लघु): निवेश < 25 करोड़ रुपये, और वार्षिक व्यापार < 100 करोड़ रुपये।
  • Medium (मध्यम): निवेश < 125 करोड़ रुपये, और वार्षिक व्यापार < 500 करोड़ रुपये।

4. वागड़ प्रदेश की 'हुकड़ी परंपरा' (वस्तु विनिमय प्रणाली)

  • हुकड़ी परंपरा क्या है: दक्षिणी राजस्थान (विशेषकर वागड़ क्षेत्र - डूंगरपुर और बांसवाड़ा) में आज भी क्रय-विक्रय के लिए वस्तु विनिमय (Barter System) का उपयोग किया जाता है।
  • विशेषता: इसमें नाई, कुम्हार, लोहार, सुथार आदि अपनी सेवाएँ और वस्तुएँ बिना पैसों के (फ्री) देते हैं और बदले में किसान उन्हें साल में दो बार (फसल कटाई पर) अनाज देते हैं। यह उधारी नहीं बल्कि भरोसे का एक सामाजिक अनुबंध है।

संबंधित भौगोलिक तथ्य (माही नदी बेसिन):

  • कांठल: प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में माही नदी के किनारे का भाग।
  • छप्पन का मैदान: बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के मध्य माही नदी द्वारा निर्मित विस्तृत मैदान।
  • मेवल: डूंगरपुर और बांसवाड़ा के मध्य माही नदी के किनारे का मैदानी भाग।

5. 12वीं एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में राजस्थान की तैराक का चयन

  • आयोजन: 17 से 23 जुलाई 2026 तक बैंकॉक में।
  • चयनित खिलाड़ी: दक्षिणा जोशी (तैराकी से संबंधित)।
  • आयु वर्ग: 15 से 17 वर्ष की एज कैटेगरी में भारतीय दल में शामिल।
  • ऐतिहासिक तथ्य: 6 दशक (1966 में रीमा दत्ता) के बाद राजस्थान की कोई तैराक एशियन स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही है। हाल ही में इन्होंने स्टेट टूर्नामेंट में 4 मेडल भी जीते थे।

6. खेल परिदृश्य (Sports Current Affairs)

  • सलोनी अटल (ताइक्वांडो खिलाड़ी): नई दिल्ली में 'स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित। इनका नाम 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है। हाल ही में WWSL अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (भुवनेश्वर, ओडिशा):
    • राजस्थान का कुल प्रदर्शन: 2 रजत और 2 कांस्य पदक।
    • उमा चौधरी (सबसे महत्वपूर्ण): महिला जैवलिन थ्रो (53.06 मीटर) में इनका कांस्य पदक अब रजत पदक (Silver) में बदल दिया गया है।
    • यशवीर सिंह: पुरुष जैवलिन थ्रो (83.72 मीटर) में रजत पदक।
    • राहुल बालोदा: पुरुष 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक।
    • कुमारी: महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक।

7. राजस्थान डेयरी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (परीक्षा आधारित)

  • कुल दुग्ध उत्पादन में राजस्थान का भारत में दूसरा स्थान है (पहला यूपी)।
  • 'मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना' के तहत दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाती है।
  • राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) की स्थापना 1977 में हुई थी।
  • सरस अमृतम: दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है।

8. अन्य महत्वपूर्ण वन-लाइनर तथ्य

  • लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा: जयपुर स्थित सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान के नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।
  • ट्रॉपिकल मेडिसिन केंद्र: कोलकाता और जयपुर के बाद देश का तीसरा प्रमुख ट्रॉपिकल मेडिसिन केंद्र जोधपुर में बनेगा।
  • AI डाटा सेंटर: वैश्विक कंपनी STT GDC द्वारा जयपुर में एक बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
  • जेल रिपोर्ट (Prison Statistics India): 7 महिला जेल और 51 ओपन जेल के साथ राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
  • पांचना बांध विवाद: करौली स्थित पांचना बांध (मिट्टी से बना) का जल विवाद सुलझ गया है। गुड़ला क्षेत्र के 21 राजस्व गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
  • ईस्टर्न ग्रैंड स्लैम 2026 चैंपियनशिप (रायपुर, छत्तीसगढ़): राजस्थान ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते।
  • अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद (बीकानेर): प्रसिद्ध मांड गायक हैं, जिन्हें 2024 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

 

How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments