Rajasthan Current Affairs (4-July-2026)

 

1. IIT जोधपुर (विश्व की सबसे बड़ी कण भौतिकी संस्था का स्थाई सदस्य)

  • खबर: IIT जोधपुर को यूरोपियन परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) की CMS परियोजना का पूर्ण स्थाई सदस्य बनाया गया है।
  • IIT जोधपुर के प्रमुख नवाचार व तथ्य:
    • यहाँ 4 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं: अक्षय ऊर्जा, AI, सेना (DRDO के साथ), और क्लाइमेट चेंज।
    • यहाँ 'थिंग्स ऑफ इनोवेशन हब' और AI सुपर कंप्यूटर स्थापित है।
    • हवा और पानी दोनों में काम करने वाले ड्रोन तथा गरुड़ जैसे ड्रोन का विकास।
    • लिथियम बैटरी का विकल्प खोजना, उत्तर भारत का ग्रीन हाइड्रोजन हब, और रीयूजेबल रॉकेट (Reusable Rocket) का निर्माण।
    • कैंसर की अर्ली स्टेज का पता लगाने की तकनीक और वातावरण की नमी से परमाणु संयंत्रों को ठंडा करने की तकनीक विकसित की है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • BITS पिलानी (झुंझुनू): ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण।
    • MNIT (जयपुर): भूकंप के झटके सहने वाली 'भूंगा तकनीक' (लकड़ी आधारित मकान) विकसित की।
    • AIIMS (जोधपुर): आबूरोड (आदिवासी क्षेत्र) में ड्रोन से मेडिकल सुविधा पहुँचाने की पहल।
    • RUHS (जयपुर): AIIMS की तर्ज पर RIMS (Rajasthan Institute of Medical Sciences) की स्थापना की जा रही है।

2. ई-मित्र WhatsApp सेवा का शुभारंभ

  • लॉन्च: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 29वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस (1-2 जुलाई 2026) के दौरान।
  • आयोजन स्थल: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर।
  • विशेषता: 27 सरकारी सुविधाओं (जैसे बिजली का बिल आदि) का लाभ अब WhatsApp के जरिए मिलेगा।
  • WhatsApp नंबर: 9461062705
  • नोट: इस कॉन्फ्रेंस में ई-गवर्नेंस के 17 प्रोजेक्ट्स को पुरस्कार (10 गोल्ड, 6 सिल्वर, 1 जूरी) दिए गए।

3. 'अक्षय फंड' (सवाई माधोपुर पुलिस की पहल)

  • शुरुआत: सवाई माधोपुर की SP ज्येष्ठा मैत्रेय द्वारा।
  • उद्देश्य: संकट की घड़ी में पुलिस परिवार की आर्थिक सहायता करना (आकस्मिक मृत्यु पर ₹3 लाख तक की सहायता)। लगभग 1400 पुलिसकर्मियों ने मिलकर ₹16 लाख का फंड बनाया है।
  • सवाई माधोपुर के पंचगौरव: अमरूद, नीम, मार्बल, रणथंभौर, और फुटबॉल। यहाँ का शुभंकर 'बाघ' (Tiger) है।

4. लोक मंथन 2026 कार्यक्रम

  • आयोजन: 1 जुलाई 2026 को कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब, जयपुर में।
  • उद्देश्य: विलुप्त हो रही लोक कलाओं, गीतों व कहानियों को पुनर्जीवित करना।
  • लॉन्च: CM भजनलाल शर्मा द्वारा लोक मंथन 2026 की वेबसाइट और 'फोक से परे लोक' पुस्तक का विमोचन किया गया।
  • महत्वपूर्ण तथ्य:
    • 27 जून 2026 को इंटरनेशनल MSME डे का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में हुआ था।
    • राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 13 द्वारों का नामकरण किया गया तथा नया ध्येय वाक्य "राष्ट्र धर्म निष्ठा विधायिका" रखा गया है।
    • जवाहर कला केंद्र (1993) के वास्तुकार चार्ल्स कोरिया थे।

5. खेल परिदृश्य: 65वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: भुवनेश्वर (ओडिशा)।
  • उमा चौधरी (जोधपुर पुलिस): महिला जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में रजत पदक जीता (तकनीकी सुधार के बाद कांस्य से रजत में बदला)। इन्होंने वर्ल्ड पुलिस गेम्स (2025) में भी गोल्ड जीता था।
  • अन्य चर्चित महिला खिलाड़ी:
    • संजना चौधरी: भाला फेंक।
    • कचनार चौधरी: गोला फेंक (शॉटपुट) - वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 में गोल्ड।
    • निकिता पूनिया: बॉक्सिंग (73 kg) - इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में गोल्ड।

भूगोल एवं अर्थव्यवस्था:

  • कर्क रेखा: बांसवाड़ा और डूंगरपुर से गुजरती है (राजस्थान में लंबाई 26 किमी)।
  • बरखान: गतिशील रेत के टीलों को कहा जाता है।
  • लाठी सीरीज: जैसलमेर (मोहनगढ़ से पोकरण के बीच) में मीठे भूमिगत जल की पट्टी। यहाँ सेवण घास और चांदन नलकूप (थार का घड़ा) स्थित है।
  • खनिज व क्षेत्र:
    • पन्ना (Green Fire Belt): राजगढ़ (अजमेर), देवगढ़ (उदयपुर)।
    • लिग्नाइट कोयला: कपूड़ी, मेड़ता, कसनाऊ।
    • पत्थर: दुलमेरा (बीकानेर)।
    • बीपीआरएल (BPRL) पेट्रोलियम खनन क्षेत्र: सादेवाला।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments