Rajasthan Current Affairs (5-July-2026)

 

1. 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन

  • आयोजन तिथि व स्थान: 1-2 जुलाई 2026, जयपुर।
  • थीम: "विकसित भारत 2047: AI सक्षम, डेटा संचालित और सुरक्षित गवर्नेंस"।
  • उद्घाटन व समापन: शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा तथा समापन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा।
  • आयोजक: प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राजस्थान सरकार। (नॉलेज पार्टनर: NASSCOM और MNIT जयपुर)।
  • प्रमुख पहल व लॉन्च:
    • ई-मित्र WhatsApp सेवा शुरू (नंबर: 9461062705) - इसके जरिए 27 सरकारी सुविधाओं का लाभ।
    • जयपुर में 'AI रेडी डेटा सेंटर' स्थापित किया जा रहा है।
    • स्मार्ट राजस्थान और राजस्थान इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ।
  • पुरस्कार: कुल 17 पुरस्कार (10 स्वर्ण, 6 रजत, 1 जूरी) प्रदान किए गए। पंचायती राज संस्थान को 4 राष्ट्रीय अवार्ड मिले।

2. 5वां लोक मंथन 2026

  • आयोजन स्थल: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर।
  • थीम: "हम भारत के लोग"।
  • नोट: पहला लोक मंथन 2016 में भोपाल में आयोजित हुआ था।

3. विकसित भारत ग्राम (VBG) रोजगार 'राम जी' योजना

  • मुख्य बिंदु: इसने मनरेगा की जगह ली है। अब रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।
  • भुगतान: 15 दिन के बजाय अब 7 दिन (साप्ताहिक) में भुगतान होगा।
  • विशेषता: 12 महीने में से 60 दिन (रबी और खरीफ की फसल कटाई के समय 1-1 माह) कार्य बंद रहेगा। केंद्र और राज्य का हिस्सा 60:40 रहेगा।
  • राज्य स्तरीय शुभारंभ: 2 जुलाई 2026 को मसूदा कृषि उपज मंडी, ब्यावर से (CM भजनलाल शर्मा द्वारा)।
  • राष्ट्रीय शुभारंभ: मुक्कावारीपल्ली गांव (तिरुपति, आंध्र प्रदेश) से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा।

4. बैक टू बाउट योजना (Back to Bout)

  • विभाग: राजस्थान राज्य कुश्ती संघ (अध्यक्ष: राजीव दत्ता) द्वारा संचालित।
  • उद्देश्य: घायल पहलवानों का इलाज करवाकर उन्हें वापस कुश्ती के मैट पर लाना।
  • आर्थिक सहायता: घायल पहलवानों को ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • राष्ट्रीय पदक विजेताओं को इनाम: स्वर्ण जीतने पर ₹1 लाख, रजत पर ₹51,000 और कांस्य पदक पर ₹31,000 तथा हवाई यात्रा फ्री।

5. रोशनी अभियान

  • जिला: सिरोही (जिला प्रशासन द्वारा संचालित)।
  • उद्देश्य: कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं और किशोरियों में एनीमिया (खून की कमी) को दूर करना। विशेष फोकस छात्रावास की छात्राओं पर रहेगा।
  • विशेष: स्वस्थ छात्राओं को 'रोशनी एंबेसडर' बनाया जाएगा।

6. चर्चित व्यक्तित्व

  • प्रथम भल्ला (जयपुर): युवा समाजसेवी। सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण और जनहित में योगदान के लिए ब्रिटेन की संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' द्वारा सम्मानित।
  • उमा चौधरी: 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (महिला जैवलिन थ्रो) में रजत पदक जीता।
  • सलोनी अटल: ताइक्वांडो की चर्चित खिलाड़ी।

इतिहास, कला व संस्कृति:

  • डडीकर शैलकला पुरास्थल: अलवर जिले में स्थित है।
  • आहड़ सभ्यता: यहाँ से अनाज रखने के बड़े मृदभांड (गोरे व कोठ) तथा लाल-काले मृदभांड मिले हैं।
  • बैराठ सभ्यता: यहाँ से बौद्ध संस्कृति के अवशेष (भाब्रू शिलालेख, अशोक) मिले हैं।
  • ताम्र उपकरणों के भंडार: झाड़ोल (उदयपुर), कुराड़ा (नागौर), साबणिया (बीकानेर), नंदलालपुरा (जयपुर)।
  • वागड़ी भाषा: डूंगरपुर-बांसवाड़ा (वागड़ क्षेत्र) में बोली जाती है।
  • हुकड़ी परंपरा: वागड़ क्षेत्र में प्रचलित वस्तु विनिमय प्रणाली।
  • चांदमारी: बंदूक द्वारा निशाना साधने का अभ्यास।
  • पुस्तक: "सोशल लाइफ इन मेडिवल राजस्थान" - जी. एन. शर्मा।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments