Rajasthan Current Affairs (7-july-2026)

 

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा (4 जुलाई 2026)

  • जोधपुर एयरपोर्ट: जोधपुर एयरपोर्ट के नए/विस्तारित स्वरूप का उद्घाटन किया।
  • विकसित उड़ान योजना: जोधपुर एयरपोर्ट से इस नई योजना का शुभारंभ किया गया।
  • जयपुर मेट्रो (सेकंड फेज): प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबी 'ऑरेंज लाइन' का शिलान्यास किया (36 स्टेशन, लागत लगभग 13,000 करोड़ रुपये)।
  • सोलर प्लांट (बीकानेर): करणीसर, बीकानेर में एनएचपीसी (NHPC) के 300 मेगावाट सोलर प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन: यह HPCL और राजस्थान सरकार (74:26 की भागीदारी) का प्रोजेक्ट है। इसकी क्षमता 9 MMTPA है, ऋण इक्विटी 2:1 है, और इसका बजट 79,459 करोड़ रुपये है (BS-6 पर आधारित)।

2. बैक टू बाउट योजना (Back to Bout Scheme)

  • संचालन: राजस्थान राज्य कुश्ती संघ द्वारा।
  • उद्देश्य: चोटिल कुश्ती खिलाड़ियों को वापस खेल (कोर्ट) तक लाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • सहायता राशि: घायल पहलवानों को ₹51,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • संबंधित तथ्य: राजस्थान की कुश्ती खिलाड़ी अश्विनी विश्नोई (भीलवाड़ा) ने यूनान में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप की 65 kg वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है।

3. आओ गांव चले अभियान

  • शुरुआत: पाली जिला प्रशासन द्वारा की गई।
  • उद्देश्य: प्रवासी लोगों को उनकी जन्मभूमि (गांव) से जोड़ना और गांव के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • प्रवासी राजस्थानी दिवस: प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाने की घोषणा की गई है।
  • राजस्थान फाउंडेशन: प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने के लिए इसकी स्थापना 30 मार्च 2001 को की गई थी।
  • कर्म भूमि से मातृभूमि योजना: 15 जनवरी 2025 को शुरू (उद्देश्य: जल संरक्षण)। इसे झुंझुनू, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली और सिरोही से प्रायोगिक रूप में शुरू किया गया।
  • विकसित ग्राम योजना: पाली जिले का 'सवाईपुर' गांव इसमें शामिल है।

4. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

  • आयोजन: राजस्थान में इस अवसर पर 'प्रेरणा पखवाड़ा' का आयोजन किया गया (जिसके तहत सामाजिक कार्य और वृक्षारोपण किए गए)।
  • ऐतिहासिक तथ्य: जन्म 6 जुलाई 1901 (कोलकाता)। इन्होंने 'बंगवाणी' (बंगाली पत्रिका - 1922) और 'द नेशनलिस्ट' (दैनिक समाचार पत्र) का प्रकाशन किया। 1952 में प्रथम लोकसभा में निर्वाचित हुए।

5. महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की प्रतिमा का अनावरण

  • स्थान: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU), जोधपुर के ओल्ड कैंपस में किया गया।
  • इतिहास: महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय ने 1893 में 'जसवंत कॉलेज' की स्थापना की थी, जो आगे चलकर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का ओल्ड कैंपस बना।

6. नया सफर योजना

  • प्रावधान: पुराना BS-4 (या पुराना कमर्शियल वाहन) जमा करवाकर नया BS-6 या इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लेने पर रोड टैक्स में 50% से 100% तक की छूट मिलेगी।
  • छूट का विवरण: सेकंड हैंड व्हीकल लेने पर 50% छूट, और नया या इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर 100% छूट दी जाएगी।
  • राजस्थान स्क्रैप पॉलिसी 2025: यह 30 दिसंबर 2025 को अनुमोदित हुई थी, जिसके तहत 15 वर्ष से पुराने वाहनों को 'स्क्रैप' माना गया है।

7.जिलों के कुछ महत्वपूर्ण स्टेटिक (Static) तथ्य:

  • बीकानेर: पुगल में 2450 मेगावाट का सोलर प्लांट बन रहा है (तैयार होने पर विश्व का सबसे बड़ा होगा)। गजनेर और खारा में सिरेमिक पार्क हैं। बीकानेर की 'पाना देवी गोदारा' (93 वर्ष) को 'गोल्डन दादी' कहा जाता है (इन्होंने पुणे में एथलेटिक्स में गोल्ड जीता)। श्याम सुंदर स्वामी (पैरा तीरंदाज) बीकानेर से हैं।
  • जोधपुर: भगत की कोठी से साबरमती तक वंदे भारत ट्रेन चलती है। रातानाडा में सैन्य हवाई अड्डा है। मण्डोर में कृषि विश्वविद्यालय और मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय स्थित है।

8.(अन्य महत्वपूर्ण तथ्य)

  • खुशीशाला स्कीम: कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक विकास के लिए।
  • आओ गांव चले अभियान: पाली जिले के मॉडल से प्रेरणा लेकर अब राज्य के सभी जिलों में 'प्रवासी प्रकोष्ठ' गठित होंगे।
  • भैरवदेव डाकाऊ अभयारण्य: यह सरिस्का (अलवर) टाइगर रिजर्व से संबंधित है।
  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026: जोधपुर में आयोजित।
  • 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोगो: इसमें हवा महल, रणथंभौर दुर्ग और पवन चक्कियों को दर्शाया गया है।
  • भारत विस्तार: कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए AI (Artificial Intelligence) उपकरण। केंद्रीय बजट में घोषणा हुई और राजस्थान में इसका शुभारंभ 17 फरवरी 2026 को कृषि प्रबंधन संस्थान (दुर्गापुरा, जयपुर) से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
  • राजस्थान स्वच्छता राजदूत: फरवरी 2026 में के.के. गुप्ता (डूंगरपुर) को नियुक्त किया गया।
  • HPV टीकाकरण अभियान: 28 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा कायड़ (अजमेर) से शुरू। यह 9-14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाने के लिए है। (वैक्सीन का नाम: गाडासिल-4)।
  • सवाईपुरा (पाली): CSIR के तहत विकसित गांव।
  • बामनवास कांकड़: पूर्ण जैविक पंचायत।
  • अलवर: 2047 तक पूर्णतः बीमित जिला घोषित करने का लक्ष्य।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments