Rajasthan Current Affairs (8-July-2026)


1. सहकारिता मंत्रालय का 5वां स्थापना दिवस

  • स्थापना: 2021 में (थीम: सहकार से समृद्धि)।
  • केंद्रीय सहकारिता मंत्री: अमित शाह (देश के पहले सहकारिता मंत्री)।
  • राजस्थान के सहकारिता मंत्री: गौतम कुमार दख।
  • प्रमुख घोषणा/कार्य (राजस्थान के संदर्भ में):
    • पहला 'सहकार वन': जयपुर के सुमेल गाँव में स्थापित किया गया (क्षेत्रफल: 64 एकड़)।
    • इसमें जापानी 'मियावाकी तकनीक' से खेजड़ी, रोहिड़ा और नीम के पेड़ लगाए जाएंगे।
    • 10 नए अन्न भंडारों का शिलान्यास और 50 गोदामों का लोकार्पण।
  • अन्य तथ्य: पैक्स (MPACS) गठन और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता दिलाने में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।

2. खेल और खिलाड़ी

  • त्विषा शारदा (जयपुर): देहरादून में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप (फिगर स्केटिंग) में रजत पदक जीता।
  • पानी देवी गोदारा (बीकानेर): इन्हें 'गोल्डन दादी' के नाम से जाना जाता है (92-93 वर्ष की उम्र में एथलेटिक्स/शॉट पुट में स्वर्ण पदक विजेता)।
  • अरुंधति चौधरी: मुक्केबाज़ हैं जो 70 किग्रा भार वर्ग में खेलती हैं (विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में स्वर्ण पदक जीता)।
  • पारुल चौधरी (चूरू): ऑल इंडिया जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता (तमिलनाडु) में स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला शटलर।
  • कियाना परिहार: FIDE महिला मास्टर 2025 का खिताब जीता।
  • 5वें एशियाई बीच कबड्डी गेम्स: भारतीय टीम में राजस्थान के बृजेंद्र सिंह चौधरी (पुरुष टीम के कप्तान), जितेंद्र यादव, जय भगवान और मनप्रीत कौर (महिला वर्ग) शामिल हैं।
  • राज्य स्तरीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता: ओवरऑल चैंपियनशिप जयपुर (187 अंक) ने जीती।

3. राजस्थान के रामसर साइट्स (कालक्रमानुसार)

वर्तमान में राजस्थान में 5 रामसर साइट्स घोषित हैं, जिनका सही क्रम इस प्रकार है:

  • केवलादेव: 1981 2.सांभर: 1990 3.खींचन: जून 2025 4.मेनार: जून 2025 5.सिलीसेढ़: दिसंबर 2025

4. प्रमुख सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

  • प्रारंभ: 15 जनवरी 2026 (योजना 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी)।
  • पात्रता: 18 से 45 वर्ष की आयु, राजस्थान का मूल निवासी, न्यूनतम 8वीं से 12वीं पास।
  • ऋण सीमा:
    • सेवा/व्यावसायिक गतिविधियों हेतु: अधिकतम ₹3.5 लाख।
    • विनिर्माण (Manufacturing) हेतु: अधिकतम ₹7.5 लाख।
    • अधिकतम ऋण सीमा: ₹10 लाख (ब्याज मुक्त)।
  • लक्ष्य: कुल 1 लाख युवाओं को लाभान्वित करना (प्रथम चरण का लक्ष्य 30,000)।

मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना

  • उद्देश्य: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और रेहड़ी-पटरी वालों को स्वरोजगार हेतु वित्तीय सहायता।
  • ऋण प्रावधान: अधिकतम ₹80,000 (बिना गारंटी के)।
    • प्रथम चरण: ₹10,000 द्वितीय चरण: ₹20,000 तृतीय चरण: ₹50,000
  • ब्याज अनुदान: समय पर ऋण चुकाने पर 7% का ब्याज अनुदान।
  • पात्रता: 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के राजस्थान के मूल निवासी।
  • (नोट: केंद्र सरकार की 'पीएम स्वनिधि योजना' में अधिकतम ऋण ₹90,000 है, जबकि राजस्थान की योजना में ₹80,000 है।)

5. IIM उदयपुर में हिंदी में BBA कोर्स

  • मुख्य बिंदु: आईआईएम (IIM) उदयपुर देश का पहला प्रबंधन संस्थान बन गया है, जिसने हिंदी भाषा में BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स की शुरुआत की है।
  • उदयपुर के अन्य महत्वपूर्ण संस्थान (रिवीजन):
    • मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय: स्थापना 1962। यहाँ संत पीपा अध्ययन केंद्र और राजस्थान का प्रथम 'संविधान पार्क' स्थित है।
    • पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र: मुख्यालय - बागौर की हवेली। निदेशक - अश्विन एम. डालवी। संरक्षक - राज्यपाल। (कार्यक्षेत्र: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव)।
    • राजस्थान साहित्य अकादमी: स्थापना 28 जनवरी 1958। मासिक पत्रिका - 'मधुमती'। सर्वोच्च पुरस्कार - 'मीरा पुरस्कार' (2024-25 में रतन कुमार सांभरिया को 'सांप' रचना के लिए दिया गया)।
    • भारतीय लोक कला मंडल: स्थापना 1952 (देवीलाल समर द्वारा)। कार्यक्षेत्र - राजस्थान, एमपी, गुजरात।

6.जीमण लंदन 2026 कार्यक्रम

  • मुख्य बिंदु: राजस्थान एसोसिएशन यूके (RAUK) के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लंदन में 'जीमण लंदन 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • अन्य अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी संस्थाएं:
    • RANA (राणा): उत्तरी अमेरिका के राजस्थानियों की संस्था। इसके द्वारा न्यूयॉर्क में 'राजस्थान भवन' का निर्माण किया जाएगा।
    • मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): जून 2026 में आयोजित 'भारत गौरव अवार्ड' में 4 राजस्थानी हस्तियों को सम्मानित किया गया।



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments