1. भगवान जगन्नाथ का 1 सेमी का स्वर्ण-रजत रथ
- मुख्य बिंदु: उदयपुर के प्रसिद्ध शिल्पी डॉ. इकबाल सक्का ने 1 सेंटीमीटर आकार का सोने और चांदी से निर्मित भगवान जगन्नाथ का रथ बनाया है।
- अन्य प्रसिद्ध कलाकार/वास्तुकार:
- हर्ष छाजेड़ (उदयपुर): समुद्री झाग से मूर्तियों का निर्माण करते हैं।
- नरेश कुमावत (वास्तुकार): नए संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 'समुद्र मंथन' के वास्तुकार। नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' (369 फीट) और गिरिराज पर्वत पर हनुमान प्रतिमा (111/131 फीट) के निर्माता।
2. पांचना बांध: 20 वर्ष पुराना विवाद समाप्त
- मुख्य बिंदु: करौली जिले में गंभीर नदी पर स्थित पांचना बांध (अमेरिका के सहयोग से निर्मित राजस्थान का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध) के 3 गेट खोलकर हाल ही में पानी छोड़ा गया। यह विवाद कैचमेंट एरिया (जल संरक्षण समर्थक) और कमांड एरिया (सिंचाई समर्थक) के बीच था।
- अन्य महत्वपूर्ण बांध (रिवीजन):
- जवाई बांध: सुमेरपुर (पाली) में जवाई नदी पर। निर्माता - महाराजा उम्मेद सिंह। उपनाम - 'मारवाड़ का अमृत सरोवर'। (सेई परियोजना से जलापूर्ति)।
- माही बजाज सागर बांध: माही नदी पर बोरखेड़ा (बांसवाड़ा) में। यह राजस्थान का सबसे लंबा बांध (319 मीटर) है।
- बीसलपुर बांध: बनास नदी (टोंक)। राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना।
3. सुमेल गांव (जयपुर) में 'सहकार वन'
- मुख्य बिंदु: केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय (स्थापना 2021) के 5 वर्ष पूर्ण होने पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा जयपुर के सुमेल गांव में 64 एकड़ में 'सहकार वन' बनाने हेतु ई-भूमि पूजन किया गया।
- जयपुर के अन्य चर्चित गांव (रिवीजन):
- कुंडा गांव: हाथी गांव। चोप गांव: अनिल अग्रवाल क्रिकेट स्टेडियम। जवानपुरा: राज्य की प्रथम हेल्दी पंचायत। आंधी गांव: जीरो वेस्ट विलेज।
- थलोई गांव: राज्य का प्रथम इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क। दादिया गांव: जैविक गांव। कुंदनपुरा: सोलर एग्री पीवी प्लांट।
- बिचून: माटी कला का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।
4. निर्भया चेतना अभियान
- मुख्य बिंदु: महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। (निर्भया कोष से गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे)।
- पंचायती राज से जुड़े तथ्य (रिवीजन):
- 73वां संविधान संशोधन 1992 (लागू 1993)।
- संविधान के भाग 9 में, अनुच्छेद 243 से 243(O) तक।
- 11वीं अनुसूची में कुल 29 विषय शामिल।
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल।
5. खेल: अशोक शर्मा का टी-20 टीम में चयन
- मुख्य बिंदु: बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध राष्ट्रीय टी-20 टीम में राजस्थान (जयपुर) के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का चयन किया है।
- अन्य तथ्य: इससे पूर्व श्रीगंगानगर के स्पिनर मानव सुथार का चयन अफगानिस्तान के विरुद्ध टेस्ट टीम में हुआ था, जहाँ उन्होंने 7 विकेट (6+1) लिए थे।
6.फ्री सोलर रूफटॉप योजना (नया अपडेट)
- लक्ष्य: प्रथम चरण में 3 लाख घरों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जाएंगे।
- क्षमता: 1.1 किलोवाट के संयंत्र।
- लाभ: उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
- निवेश: उपभोक्ता का निवेश शून्य रहेगा, पूरा खर्च डिस्कॉम वहन करेगी।
7. राजस्थान होम स्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026
- अधिकतम क्षमता: 8 कमरे (24 बेड) तक का पंजीकरण किया जा सकता है।
- नया नियम: पंजीकरण व नवीनीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन (SSO पोर्टल के माध्यम से) होगा।
- संचालन: मालिक के रहने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब केयरटेकर के माध्यम से भी संचालन किया जा सकता है।
- पंजीकरण: अस्थाई पंजीकरण 7 दिन में, और निरीक्षण के बाद 2 साल के लिए वैध स्थाई प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
- श्रेणियां व शुल्क:
- सिल्वर श्रेणी: पंजीकरण शुल्क ₹1000 गोल्ड श्रेणी (AC व इंटरनेट सुविधा सहित): पंजीकरण शुल्क ₹2000
8.राजस्थान यूसीसी (UCC) ड्राफ्टिंग समिति
- समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए समिति के गठन की घोषणा 22 जून 2026 को जोगाराम पटेल और जवाहर सिंह बेढम द्वारा की गई।
- इस ड्राफ्टिंग समिति की अध्यक्ष माननीय न्यायाधीश श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई को नियुक्त किया गया है।
- समिति में कुल 5 सदस्य हैं: रंजना प्रकाश देसाई (अध्यक्ष), रामस्वरूप अग्रवाल, सूची चौहान, शत्रुघ्न सिंह और बसंत सिंह छाबा।
- आम नागरिकों से 19 मुद्दों पर 25 जुलाई तक सुझाव मांगे गए हैं, जिन्हें नजदीकी एसडीएम ऑफिस में जमा करवाया जा सकता है।
- संविधान के अनुच्छेद 44 (नीति निर्देशक तत्व) में यूसीसी का उल्लेख है। इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड (जनवरी 2025) है।
9.स्टेडियम का नाम परिवर्तन (अजमेर)
- अजमेर के 'पंचशील मल्टीपर्पज स्टेडियम' का नाम बदलकर 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम' कर दिया गया है।
- अन्य प्रमुख स्टेडियम: एसएमएस स्टेडियम (जयपुर), बरकतुल्लाह स्टेडियम (जोधपुर), मिराज स्टेडियम (नाथद्वारा, राजसमंद), चौंप/अनिल अग्रवाल स्टेडियम (जयपुर), खेलगांव स्टेडियम (उदयपुर)।


0 Comments