Rajasthan Current Affairs (11-August-2026)

 

📌 1. हर घर तिरंगा अभियान 2026

  • अभियान की अवधि (राजस्थान): 9 से 17 अगस्त 2026 तक। शुभारंभ: जयपुर में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा रैली निकालकर।
  • शुभारंभ कर्ता: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। थीम 2026: 'वंदे मातरम की भावना'।
  • नोडल एजेंसी: केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय।
  • इतिहास: पहली बार इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त 2022 को किया गया था।

📌 2. जन विश्वास अधिनियम 2026 व मोटर वाहन अधिनियम संशोधन

  • मुख्य उद्देश्य: 'ईज ऑफ लिविंग' (Ease of Living) को बेहतर बनाना। (छोटी गलतियों के लिए सजा के प्रावधान को जुर्माने में बदलना)।
  • प्रस्ताव: 23 मंत्रालयों के 79 अधिनियमों में संशोधन। यह 4 स्तंभों पर आधारित है।
  • पारित: लोकसभा में 2 अप्रैल 2026 को और राज्यसभा में 3 अगस्त 2026 को। मोटर वाहन अधिनियम 1988 में बदलाव: 'नो हॉर्न जोन' में हॉर्न बजाने पर:
    • पहली बार: केवल चेतावनी। दूसरी बार: ₹1000 से ₹2000 तक का जुर्माना (चालान)।

📌 3. देश का इकलौता सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (इंडीजीनस फार्म)

  • स्थान: सांडेराव (पाली)। लागत: 60 करोड़ रुपये। उद्देश्य: देसी पशु नस्ल सुधार का कार्य। शिलान्यास: जोराराम कुमावत द्वारा।
  • बजट 2026-27 में घोषित नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस:
    • किन्नू - गंगानगर प्याज - अलवर आम - बांसवाड़ा
  • राजस्थान के अन्य प्रमुख सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (रिवीजन):
    • मिलेट्स, आयुर्वेद, कृषि में एआई - जयपुर क्लाइमेट चेंज - जगतपुरा (जयपुर) नेचुरल फार्मिंग - श्री नरेंद्र करण विश्वविद्यालय (जयपुर)
    • मेंटल हेल्थ - SMS हॉस्पिटल (जयपुर) अंजीर - सिरोही अमरूद - देवड़ावास (टोंक)
    • ड्रैगन फ्रूट्स व जैतून - बस्सी (जयपुर) खट्टे फल (सिट्रस) - नांता (कोटा) आम - खेमरी (धौलपुर)
    • खजूर - सगरा भोजका (जैसलमेर) सीताफल - चित्तौड़गढ़ संतरा - झालावाड़
    • औषधीय फल - मावली (उदयपुर) अक्षय ऊर्जा व एआई - IIT जोधपुर सबसे बड़ा सीमन गोट बैंक - रामसर (अजमेर)

📌 4. कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो) 2026 - राजस्थान के खिलाड़ी

  • अरुंधति चौधरी (कोटा): बॉक्सिंग (70kg भार वर्ग) में स्वर्ण पदक (Gold)। (इनामी राशि: 1 करोड़ रुपये का चेक सीएम द्वारा प्रदान किया गया)।
  • यशवीर सिंह: भाला फेंक (Javelin Throw) में कांस्य पदक (Bronze)। (इनामी राशि: 30 लाख रुपये)।
  • राजस्थान में पदक विजेताओं को इनामी राशि के नियम:
    • ओलंपिक: गोल्ड (3 करोड़), सिल्वर (2 करोड़), ब्रॉन्ज (1 करोड़)। कॉमनवेल्थ/एशियन गेम्स: गोल्ड (1 करोड़), सिल्वर (60 लाख), ब्रॉन्ज (30 लाख)।

📌 5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (आंकड़े 2025-26)

  • शुरुआत: फरवरी 2016। प्रीमियम राशि: व्यापारिक फसल (5%), खरीफ फसल (2%), रबी फसल (1.50%)।
  • राजस्थान की उपलब्धि (2025-26): पूरे देश में प्रथम स्थान पर। लाभान्वित किसान: 62.58 लाख किसान।
  • कवरेज: राजस्थान में लगभग 1 करोड़ हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि (राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 36% हिस्सा) कवर की गई।
  • सर्वाधिक बीमा कवरेज वाला जिला: चूरू (लगभग 13.35 लाख हेक्टेयर भूमि कवर)।

📌 6. जननी सुरक्षा योजना में संशोधन

  • शुरुआत (राजस्थान): सितंबर 2005।
  • उद्देश्य: संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को बढ़ावा देना तथा मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करना।
  • प्रोत्साहन राशि:
    • ग्रामीण क्षेत्र: महिला को ₹1400, आशा/ANM को ₹300, संस्थान को ₹300।
    • शहरी क्षेत्र: महिला को ₹1000, आशा/ANM को ₹200, संस्थान को ₹200।
  • महत्वपूर्ण बदलाव: पहले इस योजना के तहत बच्चे के जन्म के 30 दिन तक चिकित्सा सुविधा मुफ्त थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 वर्ष तक मुफ्त इलाज कर दिया गया है।

📌 7. अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अमेरिका)

  • आयोजन: 5 से 9 अगस्त 2026 (अमेरिका में)। विजेता: बसंत कुमार (गंगानगर, राजस्थान)। स्पर्धा व पदक: हाई जंप (ऊंची कूद) में रजत पदक (Silver Medal) जीता।

📌8.राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 (2026 का संशोधन)

  • बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं के लिए अब क्षमता के आधार पर पंजीकरण शुल्क (स्लैब व्यवस्था) लागू किया गया है।
  • 50% या उससे अधिक बैटरी स्टोरेज क्षमता वाली परियोजनाओं को पंजीकरण शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी।
  • बिजली निकासी के लिए प्रसारण तंत्र स्थापित करने की अधिकतम समय सीमा को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया गया है।

📌9.ब्रिक्स (BRICS) प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों की बैठक

  • 8 अगस्त 2026 को यह बैठक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हुई।
  • इसका आयोजन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा किया गया।
  • भारत की 18वीं ब्रिक्स अध्यक्षता (नई दिल्ली) के तहत जयपुर में 10वीं उद्योग मंत्रियों की बैठक और 16वीं पर्यटन मंत्रियों की बैठक भी आयोजित हो रही है।




How would you rate this post?

★ ★ ★ ★ ★

Post a Comment

0 Comments