Rajasthan Current Affairs (12-August-2026)

Rajasthan Current Affairs (12-August-2026)

 1. बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026'

  • आयोजन स्थल: जोधपुर सैन्य हवाई अड्डा (सितंबर-अक्टूबर 2026 में संभावित)।
  • राजस्थान के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डे व संबंधित तथ्य:
    • जोधपुर (रातानाडा): यहाँ 'सुखोई-30' फाइटर प्लेन की स्क्वाड्रन ('द लायन') तैनात है। फलोदी: यहाँ रूस से लिया गया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात है।
    • बीकानेर (नाल): यह राज्य का भूमिगत सैन्य हवाई अड्डा है। बाड़मेर (उत्तरलाई): उत्तरलाई सैन्य हवाई अड्डा।
    • श्रीगंगानगर: सूरतगढ़ सैन्य हवाई अड्डा। जैसलमेर: जैसलमेर सैन्य हवाई अड्डा।
  • अन्य युद्धाभ्यास: फरवरी 2026 में वायु सेना का 'वायु शक्ति 2026' युद्धाभ्यास पोकरण फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में हुआ था।

2. रेलवे का स्वच्छ बिजली उत्पादन पायलट प्रोजेक्ट

  • आयोजन: जोधपुर रेलवे स्टेशन (यह देश का प्रथम 'प्लैटिनम रेटेड' रेलवे स्टेशन है)।
  • प्रोजेक्ट: ट्रेन के डिब्बों (कोच) की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। दिन में बिजली उत्पादन से बैटरी चार्ज होगी जो रात में ट्रेन को बिजली देगी।
  • लाभ: एक कोच से वर्ष भर में 2.80 लाख रुपये की बिजली का उत्पादन/बचत होगी।
  • राजस्थान में रेलवे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • उत्तर-पश्चिम रेलवे ज़ोन: मुख्यालय जयपुर (स्थापना: 1 अक्टूबर 2002)। 5 रेलवे मंडल: जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और कोटा।
    • नई वंदे भारत (सितंबर 2025): जोधपुर से दिल्ली और बीकानेर से दिल्ली। राज्य का पहला महिला संचालित स्टेशन: गांधीनगर (जयपुर)।
    • देश का प्रथम रेलवे परीक्षण ट्रैक: नावा (डीडवाना-कुचामन)। रेलवे मॉडल कक्ष: उदयपुर।
    • राजस्थान की हेरिटेज ट्रेन: मारवाड़ जंक्शन - कामलीघाट - गोरमघाट (राजसमंद)।

3. विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए 'एक्सपोजर विजिट योजना'

  • योजना: वर्ष 2026-27 से सरकारी स्कूलों में दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले) बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण शुरू किया जा रहा है।
  • भ्रमण दल (15 सदस्य): 10 दिव्यांग बच्चे, 2 सामान्य बच्चे और 3 संदर्भ शिक्षक। नोडल एजेंसी: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद।
  • सरकारी स्कूलों के अन्य नवाचार:
    • कल्प (KALP) कार्यक्रम (2004-05): स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना। प्रखर राजस्थान कार्यक्रम (2024): कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के विकास के लिए।
    • सक्षम कार्यक्रम: बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण। मीना-राजू मंच: कक्षा 6 से 8 के लिए।
    • गार्गी मंच: कक्षा 9 से 12 के लिए।

4. राजीव गांधी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026

  • किसे दिया जाएगा: डॉ. सी.पी. जोशी (राजस्थान में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए, 20 अगस्त 2026 को)।
  • राजस्थान क्रिकेट के अन्य प्रमुख पुरस्कार:
    • मथुरादास माथुर अवार्ड 2025 (पुरुष): महिपाल लोमरोर (सीनियर), कार्तिक शर्मा (जूनियर), यथार्थ भारद्वाज (सब-जूनियर)।
    • सुंदरकांती जोशी अवार्ड 2026 (महिला): डिंपल कंवर (सीनियर), तनिका शर्मा (जूनियर), रोसेल यादव (सब-जूनियर), आशा श्रीवास्तव (लाइफटाइम)।

5. कॉप्स टर्फ ग्राउंड (Cop's Turf Ground)

  • क्या है: आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया इंडोर क्रिकेट स्टेडियम (क्रिकेट बॉक्स)। यह राज्य की पहली पुलिस लाइन है जहाँ ऐसा क्रिकेट बॉक्स बना है।
  • कहाँ बना है: जिला पुलिस लाइन, डूंगरपुर।
  • डूंगरपुर जिले के प्रमुख जीके तथ्य:
    • उपनाम: पहाड़ों की नगरी।
    • गलियाकोट: रमकड़ा (सोप स्टोन) उद्योग के लिए प्रसिद्ध, बोहरा संप्रदाय की प्रधान पीठ, संत फखरुद्दीन की मजार।
    • प्रमुख झीलें: गैब सागर (एडवर्ड झील), पुंजेला झील।
    • बेणेश्वर धाम: नवाटापुरा (त्रिवेणी संगम पर स्थित)। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' कहा जाता है।
    • देव सोमनाथ मंदिर: देवपुरा गांव (मान्यता है कि यह एक रात में बना था)।
    • संत मावजी: जन्म- साबला गांव। उपनाम- वागड़ के धनी। इन्हें कलियुग में भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। इनके उपदेशों को 'चोपड़ा' कहा जाता है।

6. महत्वपूर्ण रिवीजन तथ्य (One Liners)

  • जन विश्वास अधिनियम 2026: 'नो हॉर्न जोन' में दूसरी बार हॉर्न बजाने पर ₹1000 से ₹2000 तक का जुर्माना।
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडिजेंस फार्म: देश का इकलौता फार्म सांडेराव (पाली) में खोला जाएगा।
  • अरुंधति चौधरी: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा ₹1 करोड़ का चेक प्रदान किया गया।
  • सर्वाधिक फसल बीमा कवरेज: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025-26 में चूरू जिले ने सर्वाधिक कवरेज हासिल किया।
  • जननी सुरक्षा योजना में बदलाव: नवजात शिशुओं के मुफ्त इलाज की सीमा बढ़ाकर 1 वर्ष कर दी गई है।
  • बसंत कुमार: अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक विजेता खिलाड़ी।





How would you rate this post?

★ ★ ★ ★ ★

Post a Comment

0 Comments