Rajasthan Current Affairs (3 SEPTEMBER 2026)

 

Rajasthan Current Affairs (3 SEPTEMBER 2026)

1. प्रस्तावित बटरफ्लाई पार्क (बंद बारैठा अभयारण्य)

  • स्थान: बंद बारैठा वन्यजीव अभयारण्य (भरतपुर) को बटरफ्लाई पार्क के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
  • विशेषता: यहाँ 27 प्रजातियों की तितलियाँ पाई गई हैं।
  • अन्य बटरफ्लाई पार्क: राजस्थान का पहला बटरफ्लाई पार्क 'स्मृति वन' (जयपुर) में स्थित है। उदयपुर और अजमेर में निर्माणाधीन हैं।
  • भरतपुर से जुड़े महत्वपूर्ण जीके (GK):
    • केवलादेव घना पक्षी विहार: स्थापना 1956, राष्ट्रीय उद्यान (अगस्त 1981), यूनेस्को धरोहर (1985), रामसर साइट (1981)। इसे 'पक्षियों का स्वर्ग' कहा जाता है। इसके आधार पर 'बर्ड्स पैराडाइज' (लेखक: मार्टिन इवांस) पुस्तक लिखी गई।
    • मोती झील: भरतपुर की जीवन रेखा। इसमें नील-हरित शैवाल पाए जाते हैं और यहीं राज्य की पहली जैविक उर्वरक इकाई स्थापित है।
    • सरसों अनुसंधान केंद्र (सेवर): स्थापना 20 अक्टूबर 1993।
    • बयाना: मुगल काल में नील की मंडी। यहाँ दमदमा की पहाड़ियों पर बयाना दुर्ग स्थित है।
  • अन्य अभयारण्य तथ्य: कुंभलगढ़ अभयारण्य (राजसमंद) भेड़ियों के लिए प्रसिद्ध है तथा यहाँ टाइगर परियोजना प्रस्तावित है। सीतामाता अभयारण्य उड़न गिलहरी के लिए प्रसिद्ध है।

2. पश्चिमी अंचल राजभाषा सम्मेलन 2026

  • आयोजन स्थल: कर्मचारी भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर। प्रतिभागी राज्य: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़।
  • जयपुर में हुए अन्य प्रमुख सम्मेलन (2026):
    • राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (29वाँ): 1-2 जुलाई 2026 (यहाँ WhatsApp ई-सेवा की शुरुआत हुई)।
    • थिएटर फेस्टिवल (भारगम / भारत रंग महोत्सव): फरवरी 2026। पियानो सम्मेलन ('अधरों के तट पर'): अगस्त 2026।
    • इंडिया ट्रैवल मार्ट: जुलाई 2026।

3. पुस्तक "संकल्प से सिद्धि का मोदी युग" का विमोचन

  • लेखक: घनश्याम तिवारी (राजस्थान से राज्यसभा सांसद)। विमोचन: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा (27 अगस्त 2026 को उपराष्ट्रपति भवन, दिल्ली में)।
  • राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2026 तथ्य: 3 सीटों पर चुनाव हुए जिनमें अलका गुर्जर (BJP), सतीश पूनिया (BJP) और नीरज डांगी (कांग्रेस) चुने गए। राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीटें हैं (वर्तमान में 5 BJP, 5 कांग्रेस)।

4. साइबर सुरक्षित राजस्थान जन-जागरूकता माह

  • आयोजनकर्ता: राजस्थान पुलिस। कब मनाया जाएगा: सितंबर माह में (सितंबर माह को 'पोषण माह' के रूप में भी मनाया जाता है)।

5. ऑपरेशन काउंट डाउन

  • किसके द्वारा: डीग पुलिस द्वारा। उद्देश्य: साइबर अपराध नियंत्रण (फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़ कर 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया)।
  • डीग जिले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
    • महाराजा सूरजमल पैनोरमा यहीं स्थित है। नौटंकी कला प्रसिद्ध है (जनक: भूरेलाल)। जल महल: रूपारेल नदी के किनारे। निर्माण की शुरुआत महाराजा बदन सिंह ने की तथा महाराजा सूरजमल ने इसे पूर्ण करवाया। राह पंचायत: राज्य की प्रथम कैशलेस पंचायत। राज्य का प्रथम सहकारी बैंक (1904) डीग में स्थापित हुआ था।
    • भोजन थाली मेला डीग का प्रसिद्ध है। बहज गाँव में हाल ही में सभ्यता के प्रमाण मिले हैं।

6. CERN रिसर्च प्रोजेक्ट (स्विट्जरलैंड)

  • संबंधित विद्यार्थी: वेद राठी और आर्या राठी (जयपुर)। इन्होंने भौतिकी से जुड़ा प्रोजेक्ट पूरा किया है। नोट: हाल ही में IIT जोधपुर को CERN (European Organization for Nuclear Research) का स्थायी सदस्य बनाया गया है।

7. राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: टोंक। 9वीं सीनियर बालक विजेता: ब्यावर (बालिका में चूरू)। 8वीं सब-जूनियर बालिका विजेता: चूरू (बालक में करौली)।

8.अंतर्राष्ट्रीय लेकरोज (Lacrosse) प्रतियोगिता

  • आयोजन स्थल: क्वालालंपुर (मलेशिया)। विजेता: भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को (10-9) से हराकर कांस्य पदक जीता।
  • राजस्थान का योगदान: टीम की कप्तान राजस्थान (उदयपुर) की डाली गमेती थीं। इस टीम में उदयपुर जनजातीय क्षेत्र की 9 महिला खिलाड़ी शामिल थीं।

9.इवेंटस्थान 2026 (Eventsthan 2026): फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स फोरम का 13वाँ वार्षिक कन्वेंशन 30-31 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित हुआ।

  • नज़र फोटो व पेंटिंग एग्जीबिशन: इसका 5वाँ सीजन जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित हुआ।
  • नज़र फोटोग्राफी अवार्ड: चिन्मय कौर पेंटिंग आर्टिस्ट अवार्ड: सुषमा सिंह

10.राजस्थान हाईकोर्ट के नए (44वें) मुख्य न्यायाधीश

  • नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस संजय के. अग्रवाल (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए हैं)।
  • पूर्व स्थिति: इनसे पहले जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा (रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष) कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रहे थे।
  • क्रम: 42वें - मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव, 43वें - आर. श्रीराम, 44वें - संजय के. अग्रवाल। प्रथम मुख्य न्यायाधीश - कमलकांत वर्मा।
  • अन्य नियुक्ति: राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • महत्वपूर्ण अनुच्छेद:
    • 214 से 231 (राज्यों के उच्च न्यायालय) 217 (न्यायाधीशों की नियुक्ति)
    • 219 (न्यायाधीशों की शपथ) 222 (न्यायाधीशों का स्थानांतरण)





How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments