1. साइबर सुरक्षित राजस्थान जन जागरूकता माह
- आयोजन माह: सितंबर 2026 आयोजक: राजस्थान पुलिस (वर्तमान महानिदेशक - राजीव कुमार शर्मा)
- उद्देश्य: ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, और फर्जी निवेश धोखाधड़ी से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करना।
- हेल्पलाइन नंबर: 1930
2. कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य
- नया लक्ष्य: राज्य में कच्चे तेल का उत्पादन 51,000-52,000 बैरल प्रतिदिन से बढ़ाकर 80,000 बैरल प्रतिदिन करना।
- नई तकनीक का उपयोग:
- बाड़मेर-सांचौर बेसिन: ASP (Alkaline Surfactant Polymer) तकनीक। बीकानेर-नागौर बेसिन: CSS (Cyclic Steam Stimulation) तकनीक।
- अन्य तथ्य: राजस्थान में 4 बेसिन (14 जिलों में) हैं। वर्तमान में 2.6 से 2.8 MMSCMD प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है।
- दिसंबर 2026 तक 60 CNG स्टेशन लगाने का लक्ष्य है (वर्तमान में 23 चालू हैं)।
3. जल जीवन मिशन 2.0
- विस्तारित अवधि: दिसंबर 2028 तक। वित्तीय भागीदारी (केंद्र : राज्य): सामान्य मैदानी राज्यों (राजस्थान सहित) के लिए 50:50
- हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 100% केंद्र राजस्थान को सहायता: मिशन 2.0 के तहत ₹537.70 करोड़ की केंद्रीय सहायता मिली।
- विशेष: जल जीवन मिशन 2.0 के तहत समझौता करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।
4. जन आधार परियोजना
- उद्देश्य: लाभ हस्तांतरण (DBT) को सुगम बनाना और परिवारों के लिए एक व्यापक डेटाबेस के रूप में कार्य करना। ध्येय वाक्य: एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान।
- पहचान संख्या अंक:
- जन आधार परिवार पहचान आईडी: 10 अंक परिवार के व्यक्तिगत सदस्य की आईडी: 11 अंक
5. 24वीं एशियन आयु वर्गीय शतरंज प्रतियोगिता
- आयोजन स्थल: सिंगापुर भारतीय टीम का पदक: कांस्य पदक राजस्थान का योगदान: अध्विका सहरूपरिया (उदयपुर) ने अंडर-20 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
6. देश का पहला एडवांस टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट रनिंग हाईवे
- हाईवे का नाम: नेशनल हाईवे 27 (NH-27) विस्तार: पालनपुर (गुजरात) से स्वरूपगंज (सिरोही, राजस्थान) के बीच (लगभग 76 किमी क्षेत्र)।
- विशेषता: इसे देश के पहले 'एडवांस टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट रनिंग हाईवे' के रूप में विकसित किया जा रहा है। हादसों और अपराधों को रोकने के लिए इस मार्ग पर 150 सीसीटीवी और स्पीड कैमरे लगाए जाएंगे।
- NH-27 के बारे में मुख्य तथ्य:
- यह पोरबंदर (गुजरात) से सिलचर (असम) तक जाता है और इसे पूरब से पश्चिम का गलियारा भी कहा जाता है। राजस्थान में विस्तार: सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और बारां। कोटा में इसके ऊपर झूलता हुआ पुल (Hanging Bridge) बना हुआ है। उदयपुर में देबारी दर्रा और हाथी दर्रा इसी हाईवे पर स्थित हैं।
7. देश की सबसे बुजुर्ग बाघिन 'महक'
- वर्तमान निवास: अभेड़ा जैविक उद्यान, कोटा। मुख्य तथ्य: 28 अगस्त 2004 को जयपुर में जन्मी यह बाघिन 23 वर्ष की हो चुकी है, जो देश की सबसे उम्रदराज एकमात्र जीवित बाघिन है (सामान्यतः बाघों की उम्र 16-18 वर्ष होती है)।
- राजस्थान के अन्य जैविक उद्यान (Biological Parks):
- सज्जनगढ़ (उदयपुर): राज्य की दूसरी लायन सफारी, पहला रेप्टाइल पार्क, लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर और जिराफ स्थित हैं। माचिया सफारी पार्क: जोधपुर।
- नाहरगढ़ (जयपुर): राज्य की प्रथम लायन सफारी। दुनिया का एकमात्र स्थान जहां 5 सफारी (लायन, टाइगर, बर्ड, एलीफेंट, लेपर्ड) एक साथ हैं।
- मरुधरा जैविक उद्यान: बीकानेर। पंचकुंड (प्रस्तावित): अजमेर। कुंभा जैविक उद्यान (घोषणा 2026-27 बजट): चित्तौड़गढ़।
8. एग्री स्टेक (AgriStack) व फार्मर आईडी
- वर्तमान स्थिति: राजस्थान कृषि विभाग द्वारा राज्य के लगभग 88.85 लाख किसानों की 'फार्मर आईडी' तैयार कर रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है। शुरुआत: केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 में कृषि क्षेत्र के एकीकृत डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम के रूप में शुरू।
- तीन मुख्य स्तंभ:
- डिजिटल पहचान (11 अंकों की फार्मर आईडी) भूमि की डिजिटल जानकारी फसल का डिजिटल ब्यौरा पायलट प्रोजेक्ट: 25 जून 2026 को सिरोही और राजसमंद में 'ऑनलाइन खाद वितरण' के लिए ट्रायल शुरू किया गया था। वर्तमान में यह 11 जिलों में संचालित है। इसका उद्देश्य कृषि योजनाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ना है।
9. नया केंद्रीय सहकारी बैंक
- घोषणा: राजस्थान में नया 'केंद्रीय सहकारी बैंक' (Central Cooperative Bank) फलौदी में बनाया जाएगा।
- मुख्य तथ्य: राज्य में अल्पकालीन सहकारी साख प्रणाली त्रि-स्तरीय है:
- राज्य स्तर: अपेक्स बैंक / राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (जयपुर) जिला स्तर: केंद्रीय सहकारी बैंक (Central Cooperative Bank) ग्राम स्तर: प्राथमिक सहकारी बैंक (जहाँ से किसान क्रेडिट कार्ड बनता है)
10. समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
- लक्षित आयु वर्ग: 0 से 3 वर्ष के बच्चे। शुरुआत: 29 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा। राजस्थान में शुरुआत: पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत अलवर और भरतपुर जिलों से की गई है।
11. पहले अंतरराष्ट्रीय 'फिडे (FIDE) रेटेड' दृष्टिबाधित शतरंज खिलाड़ी
- खिलाड़ी का नाम: गोविंद मीणा। उपलब्धि: यह राजस्थान के पहले दृष्टिबाधित खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय शतरंज संस्था (FIDE) द्वारा रैंकिंग (फिडे रेटेड) प्राप्त हुई है।
.png)


0 Comments