Rajasthan Current Affairs (5 SEPTEMBER 2026)

 

Rajasthan Current Affairs (5 SEPTEMBER 2026)

1. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026

  • आयोजन: 1 से 7 सितंबर 2026 थीम: "पोषण की शक्ति की खोज करें" (Discover the Power of Nutrition)
  • महत्वपूर्ण तथ्य:
    • सितंबर माह को 'राष्ट्रीय पोषण माह' के रूप में मनाया जाता है। 8 मार्च 2018 को झुंझुनू से प्रधानमंत्री द्वारा 'राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम' की शुरुआत की गई थी।
    • आठवां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा (अप्रैल 2026): इसमें पूरे देश में राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा और राजस्थान में जोधपुर पहले स्थान पर रहा।
    • विश्व में प्रथम पोषण सप्ताह 1973 (USA) और भारत में 1982 में शुरू हुआ था।

2. राजस्थान में कच्चे तेल का उत्पादन

  • नया लक्ष्य: बाड़मेर-सांचौर बेसिन के परिपक्व तेल कुओं से उत्पादन बढ़ाकर 80,000 बैरल प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। नवीनतम तकनीक: उत्पादन बढ़ाने के लिए 'पॉलीमर तकनीक' (Polymer Technology) का उपयोग किया जाएगा।
  • आर्थिक समीक्षा (2025-26) के प्रमुख आंकड़े:
    • वर्तमान तेल उत्पादन: 57,000 से 59,000 बैरल प्रतिदिन। देश के कुल तेल उत्पादन में राजस्थान का हिस्सा: लगभग 12% (3.42 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष)।
    • देश में राजस्थान का स्थान: दूसरा।
    • तेल बेसिन: राजस्थान में 4 तेल बेसिन 14 जिलों (1.5 लाख वर्ग किमी) में फैले हैं:
      • नागौर-बीकानेर बेसिन: (नागौर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़) जैसलमेर बेसिन: (जैसलमेर, फलौदी, अंशतः बीकानेर)
      • बाड़मेर-सांचौर बेसिन: (बाड़मेर, बालोतरा, अंशतः जालौर) विंध्य बेसिन: (कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, धौलपुर तथा अंशतः बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़)

3. 'स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज' पहल (आर्ट कार)

  • शुभारंभ: 4 सितंबर 2026 को जयपुर से। अवधि: 4 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक।
  • उद्देश्य: एक 'आर्ट कार' (कलात्मक कार) 3500 किमी की यात्रा करके राजस्थान के विभिन्न शहरों की अनकही कहानियों (संस्कृति, खान-पान, इतिहास) को प्रदर्शित करेगी।
  • कार पर उकेरी गई कला: कठपुतली कला, बादला कला (बीकानेर) और लकड़ी के खिलौने की कला।

4. खेल-खिलाड़ी: झरना कुमावत (तैराकी)

  • उपलब्धि: फ्रांस की प्रसिद्ध एनएससी (Annecy) झील (14.9 किमी लंबी) को तैरकर पार कर इतिहास रचा। संबंध: इनका संबंध उदयपुर जिले से है (वर्तमान में इंग्लैंड में रह रही हैं)।
    • उदयपुर के अन्य प्रसिद्ध तैराक: युग चैलानी (गोल्डन बॉय)। गौरवी सिंघवी (16 वर्ष की आयु में इंग्लिश चैनल पार किया)।
    • भक्ति शर्मा (इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली राजस्थानी महिला, अंटार्कटिका में 1.4 किमी तैराकी का रिकॉर्ड, पद्मश्री से सम्मानित)।

5. सीबीएसई अंडर-14 वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: फतेहपुर (राजस्थान)। विजेता: राजस्थान के आयुष लील ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। (अन्य तथ्य: भरतपुर के रुद्राक्ष खंडेलवाल को 2025 का अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई है।)

6.अटल ज्ञान केंद्र

  • कहाँ स्थापित होंगे: चरणबद्ध रूप से राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर। उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण और ज्ञान संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना।
  • सुविधाएं: आधुनिक लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, करियर मार्गदर्शन, रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण और सरकारी सेवाओं की जानकारी।

अटल प्रगति पथ योजना

  • कहाँ: 5000 से अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में। कार्य: इन क्षेत्रों में सीमेंट-कंक्रीट (CC) की पक्की सड़कें बनाई जाएंगी ताकि बारिश आदि से सड़कें खराब न हों।

विशेष मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम जागरूकता अभियान

  • अवधि: 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक। उद्देश्य: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और आत्महत्याओं को रोकना। इसमें 'राजमाता' और 'मन दर्पण' कार्यक्रम के जरिए बच्चों व युवाओं पर फोकस किया जाएगा। हेल्पलाइन: चिकित्सा विभाग का टेली-मानस (Tele-MANAS) टोल फ्री नंबर 14416 है।

कालीबाई भील उड़ान योजना

  • संचालक विभाग: महिला व बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार। शुरुआत: 19 दिसंबर 2021 (पहले इसे 'आईएम शक्ति उड़ान योजना' के नाम से जाना जाता था)।
  • लाभार्थी: 10 से 45 वर्ष की बालिकाएं और महिलाएं। लाभ: प्रतिमाह 12 निशुल्क सैनिटरी नैपकिन (2 पैकेट) मुफ्त दिए जाते हैं। जन आधार के माध्यम से पंजीकरण होता है।

7.अंबर कवच-4 (Amber Kavach IV) युद्धाभ्यास

  • आयोजन: भारतीय सेना द्वारा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर में। उद्देश्य: सीमा पार से आने वाले ड्रोन और UAV खतरों से निपटना (डिटेक्ट, डिस्ट्रप्ट और डिस्ट्रॉय करना)। इसमें सप्त शक्ति कमान और चेतक कोर के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

8.अन्य महत्वपूर्ण तथ्य एवं सुजस अपडेट्स (Other Important Facts)

  • खेल जगत: लुधियाना में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान के साहिल ने स्वर्ण पदक जीता।
  • कृषि सम्मेलन: देश के पहले 'राष्ट्रीय गौ आधारित प्राकृतिक कृषि और गोबर अर्थव्यवस्था प्रशिक्षण व संकल्प सम्मेलन' का आयोजन जयपुर में किया गया।
  • सड़क निगरानी: सुगम पथ पोर्टल के माध्यम से सड़कों की मरम्मत, गड्ढों और कार्य प्रगति की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है।
  • राम मंदिर CEO: अयोध्या राम मंदिर के नए CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को बनाया गया है।
  • किसान फार्मर रजिस्ट्री: 1 से 30 सितंबर तक राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में किसानों का 100% रजिस्ट्रेशन करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
  • विकसित राजस्थान 2047 के 4 प्रमुख स्तंभ: 1. युवा शक्ति, 2. नारी शक्ति, 3. अन्नदाता शक्ति, 4. सुशासन।
  • विजयदान देथा साहित्य उत्सव: इसका आयोजन जयपुर में किया गया (विजयदान देथा को राजस्थान का शेक्सपियर कहा जाता है)।
  • टेक्सटाइल नीति: 'राजस्थान टेक्सटाइल व अपेरल नीति 2025' के बेहतर क्रियान्वयन और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर 'डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल' का गठन किया गया है।





How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments